मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: फिर हुए कई अधिकारियों के तबादले, यहां देखे लिस्ट

On: September 2, 2023 6:28 AM
Follow Us:

हरियाणा: मनोहर सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1 आईएएस, 1 आईआरएस समेत 8 एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इतना ही नहीं 7 एसडीएम को भी इधर से उधर किए गए हैं।Haryana: एसएलसी का मामला पहुंचा अदालत, स्कूल को लगाई फटकार

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस ललित कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक (मुख्यालय) नियुक्त किया है, जबकि आईआरएस विवेक अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक एवं सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। बहादुरगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार यादव को कृषि विभाग का उप सचिव लगाया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार रेवाड़ी में लेगी बैठक

सोनीपत के एसडीएम निर्मल नागर को गन्नौर, अमित कुमार-II को रादौर से सोनीपत,  वीरेंद्र सिंह को बाढ़ड़ा से सिवानी, महेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार-II को तोशाम, सुरेश कुमार को सिवानी से बाढ़डा का एसडीएम नियुक्त किया है। एचसीएस हरबीर सिंह को तोशाम से भिवानी सिटी मजिस्ट्रेट तैनात किया है।Haryana: नायब तहसीलदार को CM ने किया सस्पेंड, जानिए क्या था कसूर !

एचसीएस अधिकारियों में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार के जोनल प्रशासक जगदीप सिंह को सहकारी चीनी मिल पानीपत का प्रबंध निदेशक और नगर निगम,  मानेसर की संयुक्त आयुक्त अलका चौधरी को नगर निगम,  एनआईटी फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: PEB Election चुनाव 6 अक्तूबर को, केवल ये लोग ही करेंगे मतदान

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now