मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: गुरु रविदास की जयंती पर धारूहेड़ा में निकाली शोभा यात्रा, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने दिखाई हरी झंडी

On: February 12, 2025 6:09 PM
Follow Us:
गुरु रविदास की जयंती पर धारूहेड़ा में निकाली शोभा यात्रा, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने दिखाई हरी झंडी

Haryana: धारूहेड़ा के सोहना रोड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में में गुरु रविदास सेवा समिति की ओर संत शिरोमणी गुरु रविदास की 648वीं जयंती मनाई गई।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मोजूद रहे। विधायक व नपा चेयरमैन कवर सिंह ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव

विधायक ने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तथा संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त वर्ग-भेद को समाप्त करने के लिए जीवन भर संघर्ष किया।

यह भी पढ़ें  IPL 2024 Prize Money: IPL का खिताब जीतने वाली टीमें होगी मालामाल, जानिए इस बार कितना मिलेगा माल

संत रविदास के उपदेश आज भी मानव कल्याण के लिए प्रासंगिक है। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमे भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

ये रहे मोजूद: इस मौके पर समिति प्रधान सुंदरलाल, मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह पांचाल, मनोज सैनी, अशोक कोसलिया, रामनिवास प्रजापति, इंद्रपाल मुकदम, कार्तिक , प्रेम सरपंच, त्रिलोकचंद धारीवाल, रीना, सावन, डीएम यादव, यशपाल शौर्य, चाप सिंह मोजदू रहे।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now