मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: रेवाड़ी पुलिस को​ मिली बडी सफलता, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

On: December 11, 2024 6:47 PM
Follow Us:

लूट की योजना बनाते पांच शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
-5 देशी कट्टे, 18 जिंदा कारतूस,1 इको गाड़ी व चोरी करने के कई औजार किए बरामद
Haryana : CIA Rewari  ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, लूट (Loot in Rewari)  का षडयंत बनाते हुए पांच शातिर चोरो को काबू किया है। आरोपितों के कब्जे से 5 देसी कट्टे, 18 जिंदा कारतूस, 1 इको गाड़ी व चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औचार बरामद हुए हैं।

डीएसपी डॉ रविन्द्र सिंह ने बताया कि गत 10 दिसम्बर को रात्रि के समय सीआईए-3 कोसली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बेरली-देहलावास नहर के पास एक ट्यूबवेल की कोठरी में संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए हैं। वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सीआईए की टीम मौके पर पहुंची तो, वहां मौजूद लोग आपस में लूट की किसी वारदात को अंजाम देने की बात कर रहे थे।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा के इन 11 जिलों में आज होगी तेज बारिश, अलर्ट जारी

उनकी बातचीत सुनने के बाद CIA Rewari  की टीम ने वहां मौजूद पांच लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5 देसी कट्टे, 18 जिंदा कारतूस, दो टॉर्च व चोरी करने के कई औजार व 1 इको गाड़ी बरामद हुए।

CRIME PISTOL

प्रारंभिक पूछताछ में इन आरोपियों ने यूपी, हरियाणा और राजस्थान में बीते दो साल के दौरान चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना जाटूसाना में लूट की योजना बनाने व आर्म्स एक्ट के (FIR in Kosli) तहत मामला दर्ज करके पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।Haryana

यह भी पढ़ें  हाईवे पर खडे ट्रक से टकराई कार, बुजुर्ग् की मौत

ये किए काबू: आरोपियों की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ के न्यू रोशनपूरा हाल आबाद गांव शेखपुर (बावल) निवासी देवेंद्र उर्फ सुभाष उर्फ मोटा, राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव रूध ईकरन हाल आबाद गांव शेखपुर (बावल) निवासी राज, यूपी के जिला गाजियाबाद के मोहल्ला सबलुगढ़ी निवासी हाल आबाद नजदीक अग्निशमन केंद्र धारूहेड़ा निवासी मुकेश उर्फ रामू उर्फ भोपाल, यूपी के जिला गाजियाबाद के सिल्वर सिटी पावी सादकपुर हाल आबाद गांव शेखपुर (बावल) निवासी जगदीश उर्फ लंबू उर्फ लाली व प्रेमपाल उर्फ लीला के रूप में हुई है।Haryana

यह भी पढ़ें  Navratri 2nd Day: दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें विधि, मंत्र

दो साल से कई वारदातों को दिया अंजाम: प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि यह आरोपी करीब दो साल से यूपी, हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनमें से एक आरोपी प्रेमपाल उर्फ लीला ने लूट व चोरी के कई मामले दर्ज होने की बात भी स्वीकार की है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now