Haryana: राजस्थान के एक कर्मचारी के साथ रेवाड़ी में ठगी हो गई। शातिर बदमाश ने ATM कार्ड बदलकर 11 हजार की ठगी की है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि राजस्थान के अलवर जिले में राजगढ़ के रहने वाले मंगल ने बताया कि (ATM Card)वह बावल की एक कंपनी में कार्यरत हैं। वह फिलहाल सुठाना गांव में किराये रह रहा है। वह मंगलवार को वह किसी काम से रेवाड़ी आया हुआ था।

जब वह रेवाड़ी में एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया तो दो युवको ने उसकी सहायता करने का झांसा देकर कार्ड बदल लिया ।
मैसेज आन पर ठगी का पता लगा: दोनों आरोपियों ने उसका पासवर्ड (Pasword)देखा और फिर सहायता करने का बात कहते हुए उसका कार्ड बदल दिया। जब उसके पास पैसे कटने के मैसेज आने लग गए तो उसकी नींद उड गई। शातिर ने उसके खाते से 11 हजार रुपए निकाले गए। इसके बाद आरोपियों ने कई बार ट्रांजैक्शन की।
पैसे निकलने का मैसेसे आते ही उसने तुरंत अपना खाता बंद करा दिया। मंगल सिंह ने इसकी सूचना Rewari Police को दी । मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
















