मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Police: अपराध रोकने के लिए थ्री व्हीलरोंं पर लगेंगे यूनिक कोड, जानिए ये कैसे करेगा काम

On: October 1, 2023 6:23 PM
Follow Us:

हरियाणा: थ्री व्हीलरो में हो रही अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा में अब पुलिस विभाग और RTA द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। डीजीपी के आदेशानुसार पहले रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और अंबाला ऑटो चालकों के लिए 4 नंबरों का यूनिक कोड जारी किया जाएगा। इसके बाद इसे पूरे हरियाणा में लागू किया जाएगा।अधिवक्ता सुधीर बने जजपा के SC प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

यूनिक कोड का क्या होगा फायदा

थ्री व्हीलरों पर यूनिक कोड स्टीकर लगाया जाएगा। इस स्टीकर में ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर, चालक का नाम व फोटो भी होगा, जिसे डायल 112 के साथ साझा किया जाएगा। थ्री व्हीलर का डाटा जोड़ने पर कोई भी घटना होने पर डायल 112 पर कॉल जाते ही उसका पूरा विवरण पुलिस के पास पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: यूपी से धडल्ले से हरियाणा मे पहुंच रहे अवैध हथियार, हथियार के साथ दो बदमाश काबू
लगाए जाएंगें 3 स्टीकर

हर थ्री व्हीलर पर तीन स्टीकर लगाए जाएगें। एक स्टिकर आगे, एक पीछे और एक ऑटो के अंदर होगा। थ्री व्हीलर में में यात्रा करते समय कभी कोई वारदात या अप्रिय घटना होती है तो ऑटो के अंदर बैठी सवारियों के थ्री व्हीलर पर लगे स्टीकर नंबर पुलिस को दे सकती है।Rewari: दुकान व बाइक स्टैंड किराए के​ लिए बोली 4 को, जानिए क्या है शर्त

चूकि इस स्टीकर पर थी व्हीलर का पूरा डाटा फीड होगा। ऐसे में पुलिस ने उस रिकोर्ड से तुरंत उस डाईवर व थ्री व्हीलर पहुंच सकेगी। इतना ही वारदात करने के बाद अगर वह कही भाग भी गया तो पुलिस उस रिकोर्ड से आसानी से ढूंढ निकालेगी।

यह भी पढ़ें  Cyclone Biparjoy: गुजरात में चक्रवात से तबाई, राजस्थान में अलर्ट
इस दिन शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

जिले के सभी थानों में सुबह 9 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक एक माह विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। थ्री व्हीलर चालक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यहां पर सभी कागजात चेक किए जायेंगे और जिसके सभी डाक्यूमेंट्स पूरे होंगे, उसे रजिस्ट्रेशन नंबर या स्टीकर अलॉट कर दिया जाएगा।यूरो इंटरनेशनल स्कूल में दादा-दादी दिवस मनाया

चलाया जाएगा चेकिंग अभियान

पुलिस द्वारा 1 नवंबर से स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चैकिंग के दौरान जिस भी थ्री व्हीलर पर 4 अंक का विशेष नंबर यानि स्टीकर नहीं होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now