मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Nuh Clash: हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी में निकाला फ्लैग मार्च

On: August 4, 2023 8:49 PM
Follow Us:

हरियाणा: नूंह क्षेत्र में हुई हिंसा व आगजनी को लेकर जिला रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह से हाईअलर्ट है। तमाम प्रमुख स्थानों के साथ धार्मिक स्थलों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने लोगों से कहा कि जिला में अमन-शांति बनाए रखें। सभी संवेदनशील चौक-चौराहों व भीड़-भाड वाले इलाकों में धार्मिक स्थलों के समीप भी पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसी के तहत शांति का संदेश देने के लिए शुक्रवार की शाम को शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

यह भी पढ़ें  चंडीगढ़: CM सैनी ने किसानों एवं उद्योगपतियों को दिए दो बडे तोहफे

फ्लैग मार्च1 04.08.23
कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएसपी, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। पुलिस फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील कर रही है।Nuh Clash: 900 दंगाइयों की फौज, मिनटों में कैसे पहुंची मेवात? गुप्तचर विभाग व पुलिस को खबर तक नहीं..

पुलिस अधीक्षक ने कड़े शब्दों में कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की झूठी खबर, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली, धर्म जाति, वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली, भ्रमक जानकारी फैलाने वाली, जनभावना को आहत करने वाली, लोक शांति भंग करने वाली पोस्ट, फोटो या वीडियो को फेसबुक/ व्हाट्सएप / ट्विटर / इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड या शेयर बिल्कुल ना करें।फ्लैग मार्च 2 04.08.23

यह भी पढ़ें  Rewari: धनतेरस बना हादसे का शहर, रेवाड़ी में 5 घटें में मिली पांच डेड बोडी, पुलिस की उडी नींद

भ्रामक खबरो से सावधान! आमजन फेक न्यूज/भ्रामक खबरों/अफवाह फैलाने वालों के बहकावे में ना आए । कानून को अपने हाथ में ना लें।Rewari: मसानी बैराज का टूटा बांध, काला पानी से खलियावास की गलियां व खेत जलमग्न

ऐसे लोगो पर पुलिस खुफिया तंत्र, गुप्तचरों और साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इत्यादि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है । भड़काऊ पोस्ट करने या ऐसी पोस्ट पर कमेंट, लाइक और फॉरवर्ड करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए आपराधिक मामला दर्ज किए जाएगे।

यह भी पढ़ें  Metro Project: दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम की होगी सीधी कनेक्टिविटी, केंद्र सरकार से मेटो लाईन को लेकर मिली हरी झंडी

फ्लैग मार्च3 04.08.23

 

आमजन से सहयोग की अपील’
इस अवसर पर थाना प्रभारी शहर, मॉडल टाउन, रामपुरा , साइबर थाना, के साथ भारी पुलिस बल शामिल रहा। कानून व्यवस्ता खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी पवन कुमार की अगुवाई में फ्लैग मार्च राव अभय सिंह चौक से शुरू किया गया।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now