मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: अब डोर टू डोर बटेंगे हैप्पी कार्ड , हरियाणा सरकार रेवाड़ी में चलाएगी विशेष अभियान

On: February 18, 2025 2:53 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के लिए फैमिली आईडी के माध्यम से हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) योजना शुरू की हुई है। योजना के तहत ज़िले के लाभार्थियों को रेवाड़ी आगार द्वारा हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे है।

 

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हैप्पी कार्ड प्राप्त करने के लिए बहुत ही कम संख्या में लाभार्थी पहुँच रहे है। उन्होंने बताया कि हैप्पी कार्ड के वितरण को बढ़ाने तथा गांवों के लाभार्थियों की सुविधा के मद्देनजर गावं-गावं जाकर हैप्पी कार्ड वितरित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana सरकार की बडी पहल: अब बुजुर्गों को मिलेगी इतनी पैंशन

 

जानिए क्या है शेडयूल: 19 फरवरी को औलांत, दखौरा, भगवानपुर (कंवाली), पाली, गोठड़ा में हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे। 20 फ़रवरी को मुन्दी एवं बठेड़ा, कारोली, बिसोहा, अहरोद, कोलाना, ढ़ाणी शोभा, 21 फ़रवरी को डहीना एवं जैनाबाद, नेहरूगढ़, भाकली, मामड़िया, कढु, गोपालपुर (प्राणपुरा) तथा 22 फ़रवरी को मन्दौला एवं निमोठ, रतनथल, सुखपुरा, चिताडुंगरा, भाण्डोर, बवाना गुर्जर, माखरिया में हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे।

 

मंगलवार को भी सीहा, सुधराना, जुड्डी, टींट, कुण्डल, हरजीपुर तथा सुन्दरोज में लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त सभी लाभार्थियों को दुरभाष के माध्यम से भी अवगत करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: डेढ़ करोड़ के ठगी में तीन आरोपी काबू...

 

सभी लाभार्थी अपना आधार कार्ड एंव मोबाईल, जिसमें हैप्पी कार्ड ओ०टी०पी० हो साथ लेकर आये तथा अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर हरियाणा रोडवेज की बसों 1000 कि0मी0 तक मुफ्त यात्रा का लाभ उठाएं।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now