मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: फरवरी माह में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, इन जिलों में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

On: February 22, 2023 9:19 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाण में इस बार होली पर्व से पहले ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। फरवरी में भी मार्च अप्रैल जितनी गर्मी हो गई है। एक बार ​फिर लोगो को अभी से पंखे चलाने के लिए मजबूर कर दिया है।Haryana news: गौरक्षक मोनू के समर्थन पांच घंटे चली हथीन में महांपचायत, तीन अहम लिए फैसले, राजस्थान पुलिस को चेतावनी

प्रदेश में दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। हरियाणा के नारनौल में सबसे ज्यादा तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हरियाणा में न्यूनतम तापमान करनाल में रिकॉर्ड किया गया।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यह बढ़ोतरी 2 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है।Haryana Crime: हत्याकांड मे शामिल आठ चेहरे आए सामने, हरियाणा में तीन टीमे दे रही दबीच

यह भी पढ़ें  Haryana News: इन लोगो के अब बिजली बिल होंगे माफ, यहां पढिए पूरी डिटेल्स

जानिए अपने शहर का तामपान

नारनौल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वही अंबाला में 29, पंचकूला में 29.2 डिग्री और भिवानी में 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम में 29.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 28.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 29.5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में न्यूनतम तापमान करनाल में 10 डिग्री , अंबाला में 13.9 डिग्री, भिवानी में 14.1 डिग्री, गुरुग्राम में 15.1 डिग्री और हिसार में 14.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सिरसा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Haryana Crime: हत्याकांड मे शामिल आठ चेहरे आए सामने, हरियाणा में तीन टीमे दे रही दबीच

यह भी पढ़ें  Haryana: नूंह सीमा सील, पुलिस बल तैनात, जलाभिषेक यात्रा बनी चुनोती

कल खिलेगी धूप: हरियाणा में बुधवार को आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने इस दौरान 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। विभाग ने हरियाणा में मौसम की भविष्यवाणी व्यक्त करते हुए उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना जताई है हालांकि गुरुवार को दिनभर धूप खिली रहेगी।

तीन ओर होगी तीखी गर्मी: मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी से 27 फरवरी तक हरियाणा में धूप खिली रहेगी। हरियाणा में सात मार्च तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में छात्राओं ने लगाया जाम, वजह जान उड़ जाएंगे होश

हरियाणा को एक ओर सोगात, इस मार्ग पर बनेगा Elevated High Speed Rail Track : राव इंद्रजीत
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में चंडीगढ़ का मौसम सुहावना रहेगा। चंडीगढ़ में 27 फरवरी को तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इसके 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

वहीं चंडीगढ़ में गुरुवार 2 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है लेकिन लोगों को बढ़ते तापमान से राहत नहीं मिल पाएगी। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह छाया कोहरा: प्रदेश मे बुधवार को सुबह सुबह कोहरा छाया रहा। मंगलवार रात को कोहना छाने लगा था। जो​ कि करीब 8 बजे तक छाया रहा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now