Haryana News : सर्वे प्रकिया पूरी, रेवाड़ी में इन लोगों को मिलेंगे 100 वर्ग गज के प्लॉट

On: January 16, 2025 12:43 PM
Follow Us:

Haryana News :  मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीब व बेसहारा लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया गया है। रेवाड़ी डीसी ने बताया कि रेवाड़ी जिले के सात गांवों से विधवा, अनुसूचित जाति व अन्य वर्ग के 2380 लोगों ने आवेदन किया है।

 

मौके पर ही सर्वे टीम ने सारी फीड बेक ली गई है। अंतिम सत्यापन चरण पर है जल्द ही अब इन सात गांवों लोगो को 100 100 गज के प्लाट दिए जाएंगे। Haryana News

बता दे कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीब व बेसहारा लोगों को आवास के लिए आवेदन मांगे गए थे। रेवाड़ जिले के सभी खंडों से सात गांवों को चिन्हित किया गया है। इसी को लेकर उपायुक्त अभिषेक मीना ने जिला विकास एवं पंचायत विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक की।

RAJISTRI

डीसी ने बताया कि रेवाड़ी जिले के सात गांवों से विधवा, अनुसूचित जाति व अन्य वर्ग के 2380 लोगों ने आवेदन किया है। । इन गांवों में डोहकी, गोकलगढ़, गोथरा टप्पा दहीना, नंद रामपुर बास, रतनथल, प्राणपुरा व शेखपुर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि डोहकी से कुल 178, गोकलगढ़ से 626, गोथरा टप्पा दहीना से 313, नंदरामपुर बास से 654, रतनथल से 160, प्राणपुरा से 224 व शेखपुर से 225 आवेदकों ने आवेदन किया है।Haryana News

ये रहे मौजूद: बैठक में एडीसी अनुपमा अंजलि, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देसवाल, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ अंकित चौहान, एलडीएम राजीव रंजन सहित विभिन्न खंडों के विकास एवं पंचायत अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।Haryana News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now