मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: खुशखबरी! ढालियावास गांव में एक एकड में बनेगा महिला आश्रम

On: February 6, 2023 7:40 AM
Follow Us:

हरियाणा: विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहीं महिलाओं को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए रेवाडी से सटे गांव ढालियावास में जिले का पहला महिला आश्रम बनाया जाएगा। इसके लिए जिला महिला एवं बाल विभाग की ओर से भूमि चिह्नित कर ली गई है।

जीवन में कठिन दौर से गुजर रहीं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ही छत के नीचे उनके आश्रय, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ढालियावास में जिले का पहला महिला आश्रम बनाया जाएगा।Dharuhera Accident: सडक पर खडे युवक को कार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें  Dharuhera: पहले खाई कढी कचोरी, पैसे मांगे तो फोडा सिर

एक एकड मे बनेगा आश्रम: आश्रम के लिए 1 एकड़ भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। इसमें 50 पात्र महिलाओं को रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यहां विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहीं महिलाओं को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

इसके लिए जिला महिला एवं बाल विभाग की ओर से भूमि चिह्नित कर ली गई है। विभाग ने इसके निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। बजट जारी होते ही निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें  Delhi Dehradun Expressway: दिल्‍ली और गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द खुलने जा रहा ये हाइवे

 

आश्रम में महिलाओं को कपड़ा भत्ता, राशन भत्ता, शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे कठिन समय से गुजर रही महिलाओं की मदद की जाएगी।
Rewari Crime : फायरिंग करने वाले चार बदमाश चढे पुलिस के हत्थे
उन्हें सुविधा प्रदान कर मजबूती के साथ उनका सामना करने के लिए सक्षम बनाए जाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। मुख्यालय की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है। इसके लिए बजट पारित किया जाएगा और जल्द निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।

ढालियावास में आश्रम के लिए जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। विभाग की ओर से बजट पास होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस आश्रम में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर बेसहारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
-उर्मिला सीवाच, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास रेवाड़ी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now