मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: गोरक्षक सोनू को न्याय दिलाने के लिए महापंचायत आयोजित, जानिए क्या रखी मांगें ?

On: August 10, 2024 4:51 PM
Follow Us:

हिंदू महापंचायत ने हरियाणा सरकार को दी चेतावनी, न्याय नहीं मिला तो होगा आंदोलन
Haryana News : हरियाणा के जिला रेवाड़ी में शनिवार को गो तस्करों की गोली से मारे गए गोरक्षक सोनू को न्याय दिलाने के लिए हिंदू महापंचायत आयोजित की गई। हिंदू महापंचायत में मथंन करते हुए पांच मांगे तय की गई। पंंचायत के माध्यम से चेतावनी दी कि अगर न्याय मिला तो वे आंदोलन को मजबूर होंगें।

महापंचायत में वक्ताओ द्वारा शहीद भाई सोनू को न्याय देने पर जोर दिया। साथ ही गौ रक्षा व गौ सेवा, हिन्दू व हिंदुत्व, देश व धर्म की रक्षा, गौ हत्या पूर्णत्या बन्द हो जैसे मुददों को गम्भीरता के साथ उठाया।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में कर्मचारियों को Digital कौशल बढ़ाने की तैयारी, ई लर्निंग पोर्टल हुआ लांच

इस महापंचायत के अध्यक्ष महंत बिजेंद्रपुरी, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष व गौ रक्षादल रेवाडी के जिलाध्यक्ष आशु जांगड़ा ने बताया कि पंंचायत में पांच मांगें रखी गई।Haryana News

SONU FEDEDI

ये रखी मांगें: स्वर्गीय गौ रक्षक देवेन्द्र कुमार उर्फ सोनू सरपंच को शहीद का दर्जा दिलाने, सोनू सरपंच के नाम से शहर में एक चौक व शहीद स्मारक स्थल बनाने, राज्य में गौ हत्या पूर्णतया बन्द हो, गौ तस्करी पर पूर्णतया पतिबन्ध लगाया जाए ओर गौ हत्या व गौ तस्करी करने वालो के लिए कड़े से कड़ा कानून लागू कर कार्यवाही को तुरन्त प्रभाव से अमल लाने व न्यायालय में विचाराधीन फैसले की जल्द से जल्द सुनवाई कर हत्यारो को फाँसी की सजा दी जाये।

यह भी पढ़ें  पलवल में एक घर में मिले 5 लोगों के शव: , पत्नी- 3 बच्चे फर्श पर पडे, मची अफरा तफरी

जिलामंत्री राजकुमार यादव व गौ रक्षा जिला संरक्षक राकेश ने बताया कि अगर तय समय तक न्याय नही मिलता है तो विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, गौ रक्षा दल, सामाजिक व धार्मिक एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।

 

बताया गया है कि सोनू 2 सालों से गौ रक्षा दल का सदस्य बना था। लगातार गौ तस्करों से लगातार गोवंशों गो तस्करों को बचाने में जुटे हुए थे। 15 जून को सोनू सरपंच को फिरोजपुर झिरका थाना के तहत दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर पशु तस्करों ने पेट में गोली मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now