Haryana News: हरियाणा में अक्टूबर माह में विधानसभा के चुनाव है। नायब सैनी सरकार दनादन घोषणाए करने पर लगी हुई है। अब सरकार ने अंत्योदय (गरीब) परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर देना शुरू कर दिया है।
बता दे कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा हरियाली तीज के दिन जींद में की थी कि गरीब परिवारो को सिलेंडर सस्ता मिलेगा। अगस्त माह से इसे लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हरियाणा के 49 लाख गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा।

Har Ghar Har Grahani Yojana Launched: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, ”आज बहुत ही खुशी का दिन है कि ‘हर घर हर गृहिणी योजना’ पोर्टल लॉन्च किया गया है।
इस पोर्टल के साथ हमने अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की जो घोषणा की थी, उसे लागू किया जाएगा। अंत्योदय परिवार सस्ता गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल पर तत्काल अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
अब 500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर
गरीब लोगो को अब केवल 500 रूपए में सिलेंडर दिया जाएगा। उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी का पैसा वापस डाल दिया जाएगा। हरियाणा में रसोई गैस के सिलेंडर का रेट 822 रुपये है।सिलेंडर पर 500 रुपये से अधिक खर्च होने वाली राशि हरियाणा सरकार वहन करेगी।
















