मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रेवाड़ी के गौरव यादव ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

On: March 2, 2026 5:12 PM
Follow Us:
रेवाड़ी के गौरव यादव ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Haryana News: रेवाड़ी: यादव नगर के रहने वाले गौरव यादव पुत्र​ सिंकदर प्रकाश ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शैक्षणिक रिकॉर्ड के अनुसार गौरव यादव ने 10वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद 12वीं की परीक्षा में भी उन्होंने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर निरंतर उत्कृष्टता बनाए रखी। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली स्थित हंसराज कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की।Haryana News

इसके पश्चात उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की कठिन मानी जाने वाली परीक्षा की तैयारी शुरू की और निरंतर परिश्रम के बल पर सीए फाइनल में सफलता प्राप्त की।Haryana News

परिवारजनों ने बताया कि गौरव ने अपनी पढ़ाई के दौरान अनुशासन और समर्पण को प्राथमिकता दी। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी गौरव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीHaryana News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now