मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: बिजली ‘प्लांट’ में लगी भयकर आग, पांच कर्मचारी झुलसे-Best24news

On: June 3, 2022 2:19 PM
Follow Us:

हरियाणा: जिला रेवाडी के गांव खुर्शीद नगर स्थित पराली से बिजली बनाने वाले बिजली ‘प्लांट’ में शुक्रवार को आग लग गई। आगजनी में प्लांट में काम कर रहे पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने से प्लांट में अफरा तफरी मच गई।

Rewari News: बेसहारा पशुओ को गौशाला में भिजवाने की मांग-Best24News

हालत गंभीर: झुलसे कर्मचारियों को गुरुग्राम स्थित अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्लांट के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें  अब अपने घर का सपना होगा साकार: मनोहर लाल सरकार ने निकाली नई योजना, जानिए इसके लिए कैसे करे अप्लाई

मची अफरा तफरी: गांव खुर्शीद नगर में पराली से बिजली बनाने का प्लांट चल रहा है। शुक्रवार की सुबह तकनीकी खराबी के कारण अचानक प्लांट में आग लग गई। गर्मी व हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। अंदर प्लांट में काम कर रहे पांच कर्मचारी झुलस गए।

Rewari News: नंदरामपुर बास में विद्यार्थियों को वितरित की टूल किट-Best24News
ये कर्मचारी झुलसे: मुमताजपुर निवासी नरेंद्र, गांव भड़ंगी निवासी संजय व गुजरात निवासी छोटे, केशव व योगेंद्र आग में झुलस गए। अन्य कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया। प्लांट संचालक ने आग में झुलसे पांचों कर्मचारियों को गुरुग्राम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  IT Department: 20 से 31 मार्च तक खुल रहेंगे आयकर विभाग के कार्यालय, बैंक भी खुले रहेंगे

Bawal Npa Election: भाजपा ने की चेयरमैन प्रत्याशी ​की घोषणा, ये होगा उम्मीदवार-Best24news
आगजनी की सूचना के बाद नाहड़ के नायब तहसीलदार अस्तित्व परासर व नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी एसआइ जगदीश सिंह भी प्लांट पर पहुंचे। आग से प्लांट में भी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now