Haryana news: हरियाणा के रेवाड़ी में एक बार फि शादी में बवाल हो गया। आलम यहा तक है कि मजबूरी के चलते दुल्हन के फेरो से पहले पुलिस बुलानी पडी। जब पुलिस को मामले का पता चला तो वह भी सक्रिय हो गई।
जानिए क्या था विवाद: बता दे कि रेवाड़ी शहर के पोसवाल चौक स्थित एक समारोह स्थल में 25 से ज्यादा बराती पिस्तोल लेकर पहुंच गए। जब चैकिंग तो अधिकाशं के पास कागजात ही नहीं थे। परेशान होेकर समारोह स्थल के मालिक ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्होंने प्रशासन के नियमों की उल्लघंना की है।
बता दे कि कोनसीवास के ईश्वर सिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए उनका समारोह स्थल बुक किया था। बुक करते समय हमने सभी शर्तें बता दी थी, लेकिन शादी के दौरान अनेक बारातियों के पास पिस्तौल थी। जिसे लेकर हमने ईश्वर को समझा दिया था कि नियम के अनुसार पिस्तौल लेकर कोई भी युवक समारोह में शामिल नहीं किया जा सकता।

समारोह में बना भय का माहौल: मना करने के बावजूद समारोह में बडी संख्या में बाराती तक पिस्ताले लेकर पहुंच गए। जिससे समारोह में शामिल लोगों में भय का माहौल बन गया।
सीसीटीवी में भी खंगाले: समारोह में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो पाया कि 20 से 25 लोग पिस्तौल लेकर आए थे। सुरेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दूल्हा आकाश आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है और उस पर अनेक मामले दर्ज हैं।
समारोह बुक करते समय ईश्वर ने यह सब नहीं बताया। शादी में शामिल हुए लोगों ने प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना करके भय का माहौल पैदा किया है। पुलिस ने समारोह बुक करने पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
















