मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: सर्वे में सबसे आगे, फिर भी क्यों कटा टिकट: चिरंजीव राव

On: May 3, 2024 8:32 PM
Follow Us:

Haryana News: कई दिनो से चल रही काफी मशक्कत के बाद गुरुग्राम लोकसभा सीट पर कैप्टेन अजय यादव की टिकट काटने से कार्यकर्ताओ के नाराजगी है। इसी नाराजगी के चलते रेवाडी के विधायक व उनके बेटे चिरंजीव राव ने अपने कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई।

 

 

सर्वें में आगे फिर भी टिकट क्यों कटा
कार्यकर्ताओं के बीच चिरंजीव राव ने कहा- पार्टी ने एक इंटरनल सर्वे कराया था। सर्वे के अंदर भी खुद कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर भगत चरण दास ने कैप्टन साहब से बात की।

यह भी पढ़ें  नेहरू युवा केंद्र ने गोकलपुर में चलाया सफाई अभियान

उन्होंने कहा कि नेता की तो ये ही कमाई है। या तो टिकट, फिर जीत या फिर हार ही तय करती है।
भगत ने बताया कि सर्वे के अंदर सबसे ऊपर आपका नाम है। उसके बावजूद हमें टिकट नहीं मिली। जो आदमी 5 साल मेहनत करता है, उसे दुख जरूरी होता है।

टिकट कटने के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव नाराज हैं। इसी के चलते व कार्यकर्ताओ की बैठक मे शामिल नही हुए।

स्थानीय को महत्त्व नहीं देने से पार्टी को ही नहीं, कार्यकर्ताओ को भी नुकसान होगा। यादव ने अपना पूरा जीवन यहां के लोगो के सहयोग के लिए लगा दिया। अब समय आया तो उनकी टिकट काट दी गई है।

यह भी पढ़ें  Rewari: टावर से बैट्री व अन्य सामान चोरी

रेवाडी के विधायक ने कहा वे पार्टी के साथ जी जान से मेहनत करेंगे। वह गांव गांव जाकर लोकसभा के लिए लोगो से कांग्रेस के लिए वोट मांगेगे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now