मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: सरकार योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय : डा. बनवारी लाल

On: December 19, 2021 10:16 AM
Follow Us:

– सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित
– डा.बनवारी लाल ने कहा- अंत्योदय की भावना से कदम उठा रही है सरकार
रेवाड़ी: हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देते हुए आमजन को लाभांवित कर रही है। साथ ही अंत्योदय की भावना से कदम उठाते हुए हर वर्ग का उत्थान करने में सरकार सजग है। सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकासात्मक दृष्टिकोण लेकर आगे बढ़ रही है। राष्ट्र की एकता व अखंडता के साथ आमजन के हितों को सुरक्षित रखने का काम सरकार के साथ ही भाजपा संगठन द्वारा किया जा रहा है। डा. बनवारी लाल रविवार को बावल विश्राम घर, माजरा पंचायत घर में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं क्षेत्र के लोगों से भी सीधा संवाद किया और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Rewari News: स्वंय सेवको ने खरखडा महाविद्यालय में चलाया सफाई अभियान


सहकारिता मंत्री डा.बनवारी लाल ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास कायम करने के मूल मंत्र पर अग्रणी बनी हुई है। भाजपा ने देश को विकासात्मक बदलाव की ओर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के बलबूते संगठित ढंग से पार्टी आगे बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें बिना किसी भेदभाव के तथा परिवारवाद से दूर रहते हुए जनहित की सोच को सर्वोपरि माना जाता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि सभी के सहयोग से आज भाजपा बड़े दल के रूप में देश में वर्चस्व कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता ही है कि हम खुद को भारत के परिवर्तन के प्रति समर्पित करते रहेंगे।

Haryana: धारूहेडा के किसान को मिला प्रोग्रेसिव फार्मर अवार्ड


डा. बनवारी लाल ने कहा कि भाजपा आमजन की सच्ची हितैषी पार्टी है। हमेशा से ही परिवारवाद से दूर रहकर आमजन की भलाई के लिए कार्य पार्टी की ओर से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का सच्चा सिपाही है और जिस पार्टी का वर्कर मेहनती, ईमानदार और कर्मठ होगा,उस पार्टी का संगठनात्मक ढांचा अपने आप में मजबूत होगा। आज देश व हरियाणा प्रदेश में आमजन के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार आमजन की भलाई के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ आमजन को मिले,इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा तथा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी जन-जन के बीच विशिष्टï पहचान कायम कर रही है।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जीतू, राजपाल, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, वीरकुमार यादव, वंदना पोपली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जयवीर योगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  SIP investment; आप सिर्फ़ 99 रुपये बचाकर 5 करोड़ रुपये कमा सकते हैं! जानिए क्या है पूरा फॉर्मूला

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now