मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news: मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 31 तक

On: December 27, 2021 11:31 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं शुरू की गई है। इन्हीं योजनाओं में से एक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण चल रहा है।

Rewari INSO news: कोसली में विद्यार्थियों ने ली इनसो की सदस्यता


डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देत हुए बताया कि इसके अंतर्गत किसान अपनी खेती का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर सबमिट कर सकते हैं। जिससे समय पर सरकार के द्वारा इन्हें लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के तहत किसानों द्वारा फसल का पंजीकरण का कार्य शुरू किया है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक है। उन्होंने बताया कि जो किसान पोर्टल पर रबी सीजन की फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं वे 31 दिसंबर तक अपनी रबी की फसलों का ब्यौरा इसमें दर्ज करा सकते हैं।

एनसीआर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला रिमांड पर, जानिए कैसे करता था ठगी


डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार ने प्रत्येक किसान की फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य किया हुआ है। इसका उद्देश्य किसानों को फसल बेचने में सुविधा पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का सीधे लाभ भी देना है। उन्होंने कहा कि किसान अब 31 दिसंबर तक फसल का विवरण अपलोड करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसलों का पंजीकरण फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर करा सकते हैं। ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: ????? ??? ???????? ?? ?? ???? ? ???? ????, ????? ?? ????? ???

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now