मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news: किसान आंदोलन खत्म, वाहन चालको की होगी अब जेब ढीली, जानिए कैसे

On: December 9, 2021 1:47 PM
Follow Us:

हरियाणा/ दिल्ली: किसान आंदोलन के चलते पंजाब-हरियाणा में लगभग सालभर से बंद पड़े टोल प्लाजा पर दोबारा शुरू करने की तैयारी हो चुकी है। किसान सालभर से दोनों राज्यों में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर बने 2 दर्जन से ज्यादा टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं। इसकी वजह से यहां टोल वसूली बंद पड़ी है और वाहन चालक बिना रोकटोक निकल रहे हैं। अब किसान आंदोलन खत्म होने के साथ ही कंपनियों ने टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली की तैयारी कर ली है।

पंजाब में कार-जीप से सफर करने वालों की पिछले करीब डेढ़ साल टोल प्लाजा पर टोल देने की आदत छूटी हुई है। अब किसान आन्दोलन के खत्म होते ही इन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। फिलहाल तो पुराने रेट पर ही टोल लगेगा लेकिन संभावना एसी जताई जा रहा है कि केंद्र सरकार टोल प्लाजा के रेट बढ़ा सकती है। पिछले एक डेढ़ साल से टोल ना देने के कारण बहुतों को शायद भूल भी गया होगा कि पंजाब हरियाणा के मुख्य शहरों से दिल्ली के बीच कितना टोल लगता था, आपको वही स्मरण करवाते हैं।

यह भी पढ़ें  Rewari News: समस्याओं को लेकर RWA ने DC अभिषेक मीना से की मुलाकात

टोल प्लाजा पर सारी व्यवस्था पूरी:

हरियाणा में करनाल के बसताड़ा टोल के मैनेजर भानु प्रताप ने बताया कि अभी किसान उन्हें टोल चलाने के लिए अनुमति नहीं दे रहे हैं। किसानों की सहमति के बाद टोल शुरू किया जाएगा। हमारे पास कर्मचारी व अन्य सभी प्रकार की व्यवस्था पूरी है।

अंबाला में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर को किसानों के उठते ही शाम तक सारे टोल फंक्शनिंग इन आ जाएंगे और उन पर कॉल करना शुरू हो जाएगा। तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा फिर से शुरू करने की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। 11 तारीख से ही तो है टोल कटना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana News: फरीदाबाद में दरोगा रिश्वत लेते काबू, खाकी पर फिर लगा दाग

दिल्ली जाने वाले रूटों पर टोल की स्थिति:

चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच 4 टोल प्लाजा पड़ते हैं। इनमें दप्पर, घरौंडा (करनाल), पानीपत और मुरथल। यहां कारचालकों को एक तरफ के सफर पर ढाई सौ से 300 रुपए टोल देना पड़ेगा।
अमृतसर से दिल्ली के बीच 8 टोल प्लाजा। ढिलवां, निज्जरपुरा, लाडोवाल, शंभू, घरौंडा (करनाल), पानीपत, और मुरथल। यहां कारचालकों को एक तरफ के सफर पर लगभग 500 रुपए टोल देना पड़ेगा।
पठानकोट से होशियापुर आने पर मानसर टोल पर 105 रुपए देने पड़ेंगे।
पठानकोट से दिल्ली के बीच 7 टोल। चोलांग, मानसर, लाडोवाल, शंभू, घरौंडा, पानीपत और मुरथल। यहां कारचालकों को एक तरफ के सफर पर लगभग 640 रुपए टोल देना पड़ेगा।
होशियारपुर से दिल्ली के बीच 5 टाेल। लाडोवाल, शंभू, घरौंडा, पानीपत और मुरथल। यहां कारचालकों को एक तरफ के सफर पर लगभग 445 रुपए टोल देना पड़ेगा।
बठिंडा से दिल्ली के बीच 4 टोल। रोहाड़, मदीना कोरसां, रामायण और लंधारी। कारचालकों को एक तरफ के सफर पर लगभग 285 रुपए टोल देना पड़ेगा।
हिसार से दिल्ली के बीच 3 टोल। रोहाड़, मदीना कोरसां और रामायण। कारचालकों को एक तरफ के सफर पर लगभग 205 रुपए टोल देना पड़ेगा।
हिसार से पानीपत के बीच 2 टोल। दहर और रामायण। कारचालकों को एक तरफ के सफर पर लगभग 175 रुपए टोल देना पड़ेगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now