मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: कमीशन पर होती है अवैध हथियारों की सप्लाई, जानिए कैसे रेवाड़ी पुलिस ने दबोचा

On: February 18, 2025 4:59 PM
Follow Us:

Haryana: सीआईए रेवाड़ी एक बडी सफलता मिली है। कंमीशन पर हरियाणा के रेवाड़ी में अवैध हथियार देने वाले गिरोह से जुडे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला रोहतक के गांव सुनारिया खुर्द निवासी अजय उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गंगायाचा अहीर के पास एक गाड़ी में दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े हुए है। पुलिस ने रेड मारते हुए नाम भूपेन्द्र निवासी कवंर सिंह कालोनी जिला झज्जर व सोनू निवासी गांव भिंण्डावास जिला झज्जर को दबोच लिया

यह भी पढ़ें  बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे रेवाड़ी में शिवालय

कार में मिला अवैध हथियार: पुलिस द्वारा आरोपियों की गाड़ी की तलाशी ली तो कार में एक अवैध देशी कट्टा व एक जिन्दा रोंद बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

 

रिमांड में हुआ खुलासा: पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया था की वह अपने साथी जिला रोहतक के गांव सुनारिया खुर्द निवासी अजय उर्फ बाबा के साथ मिलकर लूट की योजना के मंसूबे से यहा पर आए थे।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हर्ष फायरिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्यवाही: SP Rewari

पुलिस ने इस गिरोह से संलिप्त आरोपी अजय उर्फ बाबा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now