मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: धारूहेड़ा पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, जानिए कितने​ लोग मिले संदिग्ध

On: December 20, 2024 9:29 AM
Follow Us:

Haryana : थाना धारूहेड़ा पुलिस ने कस्बे में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा सेक्टर चार, धारूहेड़ा के पास, सोहना रोड, बस स्टेंड धारूहेड़ा में जाकर झुग्गी–झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों पर जांच की गई।

धारूहेड़ा पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, जानिए कितने​ लोग मिले संदिग्ध
धारूहेड़ा पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, जानिए कितने​ लोग मिले संदिग्ध

पुलिस टीम ने वहा पर बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, आवेदन शुरू

इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।थाना सेक्टर प्रभारी संजय सिंह व थाना धारूहेडा प्रभारी जगदीश ने कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी।

उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें  Suicide Note से खुला राज, जानिए सैनिक स्कूल मेंं बच्चे ने क्यों लगाई थी तीसरी मंजि से छंलाग

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now