मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Crime: Rewari सचिवालय में Police Booth के पास खडी कार से दो लाख नकदी चोरी

On: February 3, 2023 10:07 AM
Follow Us:

Haryana Crime: रेवाडी जिला सचिवालय में खडे वाहन भी सैफ नहीं है। पुलिस सुरक्षा के बावजूद दिनदहाडे कार से नकदी चोरी करना पुलिस सुरक्षा पर गहरी चोट है। ऐसे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर कितने सक्रिय है।

पुलिस को दी शिकायत में जिला नूंह के गांव उजीना के रहने वाले दवेश साहू ने कहा है कि वह रेवाड़ी में सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी है। वह अपनी कार लेकर जिला सचिवालय में आए थे।

घर में आयोजित शादी के लिए उन्हें सामान लेने बाजार जाना था, जिसके लिए वह घर से दो लाख रुपये लेकर आए थे। उन्होंने नकदी कार की सीट में बने बैग में रखी हुई थी। वह जिला सचिवालय के सामने बने पुलिस बूथ के पास अपनी कार खड़ी कर अंदर चले गए।

यह भी पढ़ें  Haryana News: गुरूवार नामांकान का अंतिम दिन, जानिए अब तक कितनों ने भरे पर्चे

वापस आए तो नकदी गायब: कुछ समय बाद वापस आए तो कार के दरवाजे का लाक टूटा हुआ था और अंदर रखी दो लाख रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस बूथ के पास खड़ी अधिकारी की कार से नकदी चोरी की घटना की सूचना के बाद हड़कंप मच गया।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now