Haryana Crime: हथियारों का जखीरा बरामद, किडनेप करके फिरौती लेने वाले चढे हत्थे

On: March 5, 2025 4:32 PM
Follow Us:
रेलवे कर्मी का किडनेप करके फिरौती वसूलने वाले हथियारों के जखीरा के साथ तीन बदमाश दबोचे

Haryana Crime:  रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। रेलवे कर्मचारी का अपहरण और जबरन फिरौती वसूलने के मामले में सीआईए धारूहेड़ा टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपितो के पास 3 पिस्टल, 4 मैगजीन, 16 जिंदा राउंड और 4 खोल बरामद किए गए हैं। आरोपियों को 5 दिन रिमांड पर लिया गया है।

 

जानिए क्या था मामला: रेलवे विभाग में कार्यरत व कुतुबपुर, रेवाड़ी के रहने वाले गौरव ने बताया कि 23 फरवरी की रात वह अपनी कार में दोस्तों के साथ अलवर में शादी समारोह में शामिल होने आया था।

कार आगे लगाकर किया किडनेप: शादी से लौटते समय जैसे ही वह रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा तो उसकी कार के आगे कार लगा दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाता चार हथियारबंद बदमाशों ने उसे कार से नीचे उतारकर अपनी कार में पटक लिया।

गौरव ने बताया पहले बदमाशो के दबाव के चलत उसने डरते हुए अपने दोस्तों से फोन-पे के जरिए 15 हजार रुपये मंगवाए कर उनको दिए। इनता ही नहीं कुछ देर बाद किडनेप करने वलो ने सोने की चेन, अंगूठी व एटीएम कार्ड छीन लिए।

इसके बाद वे उसके कार से गुरूग्राम के शहर पटौदी ले गए। वहां पर आरोपियो ने उसकी चेन और अंगूठी 70 हजार रुपये में का एक दुकान पर गिरवी रखवा दिया इसके बाद वे उसे लेकर अलवर की ओर निकल गए।

अलवर में की फायरिंग: बदमाशों ने अलवर में एक कार चालक को लूटने का प्रयास किया। इतना ही नहीं लूट के इरादे से गोली चलाईं। इसके बाद वे जयपुर की ओर चल दिए। इसके बाद बदमाशों ने जयपुर-आगरा रोड पर भी स्विफ्ट कार चालक पर फायरिंग कर दी।

 

रेवाड़ी में छोडकर फरार: तीन चार दिन से घुमाने के बाद वे उसे 28 फरवरी की रात रेवाड़ी में छोड़कर फरार हो गए। उसके घर पहुचने पर उसने सारी बात परिजनो को बताई उसकी पत्नी ने 25 फरवरी को थाना रामपुरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ये किए काबू: सीआइए धारूहेड़ा पुलिस ने तावडू (नूंह) के बैंक कॉलोनी निवासी शेखर, सोनीपत के खरखौदा निवासी अरजी उर्फ हरजीत और महेंद्रगढ़ के माता मसानी चौक निवासी अंकित उर्फ महेंद्रगढ़िया को गिरफ्तार कर लिया।

लिया रिमांड पर: अपहरण करने वाले आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now