मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हर घर नल से जल पहुंचाने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा: डा. बनवारी लाल

On: July 23, 2023 7:10 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा के सहकारिता व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि हर घर-नल से जल पहुंचाने वाला देश का हरियाणा पहला राज्य बन गया है। केंद्र सरकार ने इस मिशन के तहत वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण घर में नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा था, जिसे हरियाणा सरकार ने समय से पहले ही पूरा करने का काम किया है।

PHED 9 11zon
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल रविवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव धरचाना में लगभग 3.70 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करने उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इसके उपरांत बूस्टिंग स्टेशन परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।Tomato Theft: फिर टमाटर की चोरी, बोलेरो समेत लाखों के टमाटर उड़ा ले गए चोर

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: सावधान ! हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी बरसात, देखें ताजा अपडेट

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि हर घर में नल से जल मिलने से ग्रामीणों जीवन बेहतर बना है और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। अब घर में पानी की सुविधा होने से उन्हें पानी लेने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए नलकूप, बूस्टिंग स्टेशन बनाए गए तथा पेयजल पाइप लाइन बिछाई गईं।

जल संरक्षण का किया आमजन से आह्वान

उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी पीढिय़ों को पानी की कमी से न जूझना पड़े, इसके लिए सभी को पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग करना होगा।Rewari: नंदू गोशाला धारूहेड़ा में ​दानियों ने खूब किया सहयोग

यह भी पढ़ें  Haryana Crime: बदमाशों की गुंडागर्दी: पहले दो बाइकों को लगाई आग, फिर मांगी एक लाख की फिरौती

उन्होंने ग्राम पंचायतों से भी आग्रह किया कि वे गांव में जल स्रोतों की सुरक्षा और स्वच्छता के लिए काम करें। उन्होंने गांव किशनपुरा में बूस्टिंग स्टेशन व पंचायत घर का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री के समक्ष गांव की समस्याएं भी रखीं।PHED 3 11zon

ये रहे मौजूद :
इस अवसर पर उपप्रधान अर्जुन चौकन, मण्डल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, पंचायत समिति उपप्रधान दिलबाग सिंह, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र छिल्लर, दलेल चौहान, मिट्ठन सिंह, धरचाना सरपंच बिजेंद्र सिंह, नांगल तेजू सरपंच भीम सिंह, सरपंच किशनपुर महेश कुमार, सरपंच बनीपुर पवन कुमार, सरपंच प्राणपुरा हरिपाल, सरपंच रानोली नरेश नेहरा, व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now