मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: 16 घंटे बाद SDRF ने निकाला शव, रेवाड़ी जोहड़ में डूब गया था युवक

On: July 19, 2023 8:56 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: गांव जाटूवास के जोहड़ में मंगलवार को नहाने गया एक युवक पानी में डूब गया था। करीब 15 घंटे बाद बुधवार की सुबह उसका शव जोहड़ से SDRF की टीम ने निकाला। शव को जोहड़ से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।Job: Alwar ITI में रोजगार मेला 20 को

 

रेवाड़ी के गांव जाटूवास निवासी बिरेन्द्र (32) मंगलवार की शाम गांव के जोहड़ में नहाने उतरा था। बताया जा रहा है उसे तैरना भी आता था तथा दो बार उसे जोहड को तैर कर पार भी किया था। काफी देर होने के बाद भी जब बिरेन्द्र बाहर नहीं आया तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।Haryana news : पेरा ऐथलिट पूजा यादव धारूहेडा ने विश्च में फिर लहराया परचम

यह भी पढ़ें  Political news: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला, देशद्रोही ताकातों के साथ खडी है कांग्रेस

16 घंटे बाद मिला शव: प्रशासन की ओर से जोहड में युवक के डूबने के लिए कोई गोताखोर नहीं आया। इसके बाद आसपास के गोताखोर बुलाए गए। देर शाम तक सर्च अभियान चलता रहा, लेकिन बिरेन्द्र का पता नहीं चल पाया।

SDRF ने निकाला शव: सुबह SDRF की टीम को जोहड़ में उतारा गया। नाव के सहारे जोहड़ में उतरी टीम ने सुबह बिरेन्द्र के शव को जोहड़ से निकाल लिया। सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now