मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana : सोशल मीडिया से वोट बैंक में लगाएगी सेंघ, मजबूती देने के लिए भाजपा ने टीम का किया विस्तार

On: April 10, 2024 6:11 PM
Follow Us:

Haryana : आजकल किसी भी प्रचार व प्रसार के लिए सोशल मीडियो social media का एक वरदान बनी हुई है। भाजपा जिला कार्यालय रेवाड़ी में सोशल मीडिया प्रमुख एडवोकेट नितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में एक सोशल मीडिया की बैठक आयोजित की गई।

 

मौजूदा समय में इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर पर 100 करोड़ से ज्यादा प्रोफाइल बने हुए हैं। जिसके कारण कंपनियां अपने उत्पाद और सेवाओं का प्रचार इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस बदलते जमाने में सोशल मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारी को सोशल मीडिया से संबंधित टिप्स व जानकारी भी दी। वही एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि रेवाड़ी जिला गुड़गांव व रोहतक दोनों लोकसभा से प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए अपनी सोशल मीडिया टीम के साथ पूरा-पूरा सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें  Rewari: सूर​त सिंह बने जाट सभा के प्रधान, दी बधाई

बैठक में प्रदेश के सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव, सह सोशल मीडिया  social media प्रमुख श्याम यादव, कार्यकारिणी सदस्य ललित व प्रदेश आईटी से सह-प्रमुख रोहित, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया प्रदेश प्रमुख अरुण यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पार्टी का एक महत्वपूर्ण विभाग है। आज का युग सोशल मीडिया का युग है।

सोशल मीडिया से वोट बैंक में लगाएगी सेंघ, मजबूती देने के लिए भाजपा ने टीम का किया विस्तार
सोशल मीडिया से वोट बैंक में लगाएगी सेंघ, मजबूती देने के लिए भाजपा ने टीम का किया विस्तार

इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रमुख प्रवीण शर्मा, सोशल मीडिया टीम से रामकंवर यादव, एडवोकेट नरवीर यादव, आदिनायक गौड, करुणा यादव, एडवोकेट नरेंद्र सिंह, राम मेहर यादव, एडवोकेट सुनीता यादव, सावंत सैनी, ईशान जिंदल, एडवोकेट रीना, रमेश गुड़ियाानी, अरूण यादव, नितिन चावरिया, नितिन गुप्ता, एडवोकेट सुबे सिंह, मनीष शर्मा, हेमलता यादव, चंद्र देव, उमेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Political news: रेवाडी उपचेयरमैन श्याम लाल चुघ की कुर्सी मंडराया खतरा -Best24news

 

मजबूती देने के लिए जिला टीम का किया विस्तार

भाजपा जिला रेवाड़ी सोशल मीडिया प्रमुख एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया टीम को मजबूती देने के लिए जिला टीम का विस्तार करते हुए नियुक्तियां की है। उन्होने बताया कि रामकंवर यादव, एडवोकेट नरवीर यादव, आदिनायक गौड, करुणा यादव, एडवोकेट नरेंद्र सिंह को जिला सोशल मीडिया सह-प्रमुख, राम मेहर यादव को, एडवोकेट सुनीता यादव, सावंत सैनी, ईशान जिंदल, एडवोकेट रीना, रमेश गुड़ियाानी, अरूण यादव को वर्टीकल प्रमुखों के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें  Mizoram Bridge Collapsed: मिजोरम में बड़ा दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन रेलवे का पुल गिरा, 17 की मौत, 40 से अधिक घायल

उन्होने बताया कि प्रत्येक मंडल, मोर्चे, प्रकोष्ठ में बूथों तक सोशल मीडिया टीम का गठन हो चुका है तथा सभी ने चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है।

एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने बताया कि यूं भाजपा साल के 365 दिन इलेक्शन मोड में रहती है परंतु अब चुनावी समय नजदीक आने पर कार्यो को गति देने की आवश्यकता है। उन्होने बताया कि इन नई नियुक्तियों से पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताकर भेजेगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now