रेवाड़ी में ग्रीवेंस मीटिंग 8 को :श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक सुनेंगे परिवाद

On: November 6, 2023 6:13 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक बुधवार, 8 नवंबर को दोपहर 12 बजे बाल भवन रेवाड़ी स्थित ऑडिटोरियम में होंगी। इस मौके पर श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक की अध्यक्षता में परिवादसुने जाएंगें।Rewari AIIMS: BJP नेताओं की खिंचतान से अटका AIIMS शिलान्यास: चिरंजीव राव

ANUP DHANAK

नगराधीश जयप्रकाश ने बताया कि बैठक में डेढ़ दर्जन परिवादों की सुनवाई की जाएगी।नगराधीश ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 13 नए परिवाद सहित पिछली बैठक में लंबित 2 परिवाद निपटारे के लिए रखे जाएंगे, जिनकी सुनवाई श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक द्वारा की जाएगी।जिम स्थापित कर व्यायाम के लिए किया प्रेरित

परिवाद कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रेवाड़ी, बीडीपीओ खोल, बीडीपीओ डहीना, बीडीपीओ जाटूसाना, बीडीपीओ रेवाड़ी, उपनिदेशक पशुपालन रेवाड़ी, कार्यकारी अभियंता डीएचबीवीएन धारूहेड़ा, कार्यकारी अभियंता डीएचबीवीएन कोसली, पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेवाड़ी, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी से संबंधित हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित तिथि व समय पर रिपोर्ट सहित बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now