मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

गहलोत, योगी आज, , वसुंधरा, अमित शाह , केजरीवाल, भगवंत मान आएंगे कल

On: November 20, 2023 2:39 PM
Follow Us:

अलवर: विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान अंतिम दौर में पहुंच गया है, कांग्रेस, भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकां के चुनावी माहौल को परवान चढ़ाने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा रहे है। अलवर जिले की विभिन्न क्षेत्रों में दौरे तय होने लगे हैं। गहलोत व योगी आदित्यनाथ आज, अमित शाह, वसुंधरा, केजरीवाल, भगवंत मान कल अलवर में पहुंच रहे हैाRewari: मसानी की रिया यादव ने हरियाणा महाकुंभ में जीता गोल्ड

विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान को परवान चढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को सुबह 10 बजे अलवर आएंगे। वे कम्पनी बाग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बाद में वे दोपहर 12.30 बजे खेरली की अनाज मंडी प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोमवार को बडौदामेव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें  Rewari News: अमर शहीद राव तुलाराम का 200 वां जन्मोत्सव पर प्रेरणादायक विशेष संगोष्ठी आयोजित

 

वहीं 21 नवम्बर को सुबह 11 बजे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह खैरथल में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इसमें किशनगढ़बास, तिजारा, मुण्डावर, बानसूर विधानसभा क्षेत्र शामिल रहेंगे। वहीं 21 नवम्बर को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगी। उधर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान 21 नवम्बर को दोपहर 12 बजे थानागाजी में रोड शो करेंगे। साथ ही राज्य सभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा 22 नवम्बर को रैणी व कठूमर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें  HSPC : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा, कंपनियो मे मची अफरा तफरी

 

जिले की 11 सीटों पर प्रचार अंतिम चरण में
प्रमुख दलों के स्टार प्रचारक एवं दिग्गज नेताओं के दौरे विधानसभा चुनाव के लिए मुकाबले की राह तय करेंगे। यही कारण है कि जिले की 11 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस, भाजपा एवं अन्य दलों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में बड़े नेताओं के ज्यादा से ज्यादा दौरे तय कराने के प्रयास में जुटे हैं।Rewari: कछुआ गति से चल रहा भाड़ावास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज कार्य, जानिए कब तक होगा पूरा

यह भी पढ़ें  अमित शाह ने की जाट नेताओ से बैठक, जाट वोट बैंक मे सेंध लगाने की तैयारी

 

कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेताओं के दौरे तय
अलवर जिले में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस व भाजपा के कई स्टार प्रचारक दौरे कर चुके हैं और कई नेताओं के दौरे तय हो रहे हैं, लेकिन भाजपा के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी अभी अलवर से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तिजारा में सभा कर चुके हैं।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now