मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रेवाड़ी पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बिहार चुनाव को लेकर कही ये बात

On: November 5, 2025 9:56 AM
Follow Us:
Former Jharkhand Chief Minister Arjun Munda reached Rewari and said this about Bihar elections.

Haryana News: रेवाड़ी में आयोजित एक विवाह समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा परिवार सहित पहुंचे। समारोह में पहुंचने पर अर्जुन मुंडा हरियाणा की मिट्टी से जुड़ाव को लेकर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का अपनापन हमेशा प्रेरणादायक रहा है। इस मौके पर मुंडा के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।Haryana News

 

गांव राजपुरा निवासी पीएसओ एएसआई सतीश यादव के बेटे के लग्न समारोह में शामिल हुए मुंडा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर कई अहम बयान दिए।Haryana News

यह भी पढ़ें  घर में घुसे छह हथियारबंद लूटेरे, 70 हजार रुपये और गहने लूटे, बुजुर्ग का फोड़ा सिर, जा​ते जाते की फायरिंग

 

समारोह में पहुंचने पर अर्जुन मुंडा हरियाणा की मिट्टी से जुड़ाव को लेकर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का अपनापन हमेशा प्रेरणादायक रहा है। इस मौके पर मुंडा के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

मोदी के नेतृत्व में देश का आत्म-गौरव बढ़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का आत्म-गौरव बढ़ा है और युवाओं के लिए नई संभावनाएं खुली हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी राज्य आज विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वहां पिछले कई वर्षों से सर्वांगीण विकास हुआ है और यह गति आगे भी जारी रहेगी।Haryana News

यह भी पढ़ें  Dharuhera: 6942 बकायेदारों ने बिजली निगम को दिया 6.70 करोड़ रुपये का "झटका"

बिहार की जनता हुई सजग: उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस नेता जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल आरोप लगाने की राजनीति करते हैं और जब चुनाव आयोग जवाब मांगता है तो उनके पास कहने को कुछ नहीं होता।Haryana News

बहुमत से सरकार बनेगी: बिहार विधानसभा चुनाव पर मुंडा ने कहा कि भाजपा एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर बहुमत से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री कौन होगा, यह निर्णय बिहार की जनता करेगी, फिलहाल नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि बिहार ने ‘जंगलराज’ के दिन देखे हैं और जनता अब विकास चाहती है, न कि अराजकता।Haryana News

यह भी पढ़ें  Dharuhera: दो माह से अधर में अटका नहरी पुल काम, अूधरा पुल दे रहा हादसों को न्यौता

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now