BOLLYWOOD BREAKING NEWS ENTERTENMENT HARYANA NCR NEWS REWARI NEWS WORLD

हरियाणवी खानपान के जायके व कला-संस्कृति के कायल हुए विदेशी मेहमान

जी-20 के प्रतिनिधियों के लिए किया गया शानदार कार्यक्रम
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद यादव ने भी की शिरकत
Haryana News, Best24News : हरियाणा सरकार ने कला-संस्कृति, खान-पान और आतिथ्य सत्कार से जी-20 बैठकों में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया। शुक्रवार रात को पिंजौर के ऐतिहासिक यादवेंद्र गार्डन में सरकार की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें विदेशी मेहमानों को हरियाणा व देश की संस्कृति से रूबरू कराया गया।Rewari Crime: धारूहेडा में तीन साल का बच्चा गायब, मची अफरा तफरी

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद यादव ने पहुंचे प्रतिनिधियों को भारत की अतिथि देवो भव: और वसुधैव कुटुंबकम् की परंपरा और समृद्ध कला संस्कृति से रूबरू कराने के लिए यह आयोजन किया गया है।

वाद्य यंत्रों व तिलक लगाकर किया अभिनंदन

रात्रि के समय यादवेंद्र गार्डन रंग -बिरंगी रोशनी से सराबोर नज़र आया, जो माहौल को और खुशनुमा और खास बना रहा था। विदेशी मेहमानों के आगमन पर मुख्य गेट पर पारंपरिक परिधान पहने हरियाणवी कलाकार ढोल नगाड़े बजाकर उनका अभिनंदन कर रहे थे। इसके बाद, मेहमानों को तिलक लगाकर व पारंपरिक लोक गीत गाकर स्वागत किया गया।

संस्कृतिक प्रस्तुतियों से झूम उठे विदेशी मेहमान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। प्रदेश में विभिन्न त्योहार व अन्य अवसरों जुड़े पारंपरिक लोक नृत्यों लूर, घूमर, धमाल, फाग, फाल्गुन आदि की प्रस्तुति देते हुए हरियाणवी लोक शैली का प्रभावी रूप से प्रदर्शन किया। इससे विदेशी मेहमानों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। विदेशी मेहमानों ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद यादव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समूह चित्र भी खिंचवाए।

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ,हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद यादव और अन्य अतिथियों ने गार्डन का भ्रमण किया और जी -20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री व निगम चेयरमैन डॉक्टर यादव अनूठे अंदाज में नज़र आए।

Hero Moto Corp के नए CEO होगे निरंजन गुप्ता, जानिए कौन है गुप्ता, जिसे इनती बडी ​दी जा रही है जिम्मेदारी
उन्होंने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री व चेयरमैन ने कलाकरों से भी बातचीत की और उनकी हौसला अफजाई की। वे छोटे बच्चों के साथ भी खुशनुमा मूड में नज़र आए। उन्होंने ढोल नगाड़े बजाने वाले कलाकारों के साथ मिलकर ढोल भी बजाया, जिससे कलाकार भी और अधिक जोश व उत्साहित हो उठे।

आतिथ्य सत्कार के कायल हुए मेहमान

हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिनिधियों ने हरियाणा की मेजबानी की बहुत प्रशंसा की। यहां मिले सम्मान व सत्कार को उन्होंने अतुलनीय बताया। रात्रि भोजन पर हरियाणा के व्यंजनों, कला-संस्कृति पर आधारित पेंटिंग की प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विदेशी मेहमानों को प्रमुख महत्व वाले स्थानों, कला-संस्कृति, खान-पान आदि विविध पहलुओं से रूबरू कराया गया। रात्रिभोज पर अलग अलग क्यूज़ीन के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय मिलेट ईयर के तहत मोटे अनाज से तैयार व्यं

Haryana Cyber crime: पैसे भेजने के बाद लिंक भेज 50 हजार की ठगी

PK Chauhan

खुशखबरी: राजकीय महाविद्यालय कोसली में बढ़ीं बीए की 80 सीटें

PK Chauhan

NSUI ने हरियाणा के रेवाड़ी में शुरू किया जय जवान अभियान, जानिए क्या है मांग

PK Chauhan

Rewari: शेरावाली की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 16 को

Harsh Chauhan

Haryana: बावल में होंगे उपचुनाव, आचार संहिता लागू, जानिए क्या रहेगी पाबंधियां

Harsh Chauhan

Rewari: जोनियावास में मेला व कुश्ती दंगल 29 को

Sunil Chauhan

Dharuhera : दाखिले के लिए डोर टू डोर चलाया अ​भियान

Harsh Chauhan

जब देश में थी दीवाली वो खेल रहे थे होली ,जब हम बैठे थे घरों में वो झेल रहे थे गोली

Harsh Chauhan

Rewari: मिड-डे मील वर्कर्स ने किया विरोध प्रदर्शन, छह माह से नहीं मिला है वेतन

Harsh Chauhan
Don`t copy text!