मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Firing at Maheswari: बदमाशों ने अग्रवाल फर्नीचर पर की फा​य​रिंग, सैल्समैन व एक कर्मचारी को बट मार किया घायल

On: November 11, 2021 6:06 PM
Follow Us:

धारूहेडा: कस्बे में बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी भय नहीं हैं। गुरुवार रात को महेश्वरी स्थित अग्रवाल फर्नीचर पर बदमाशों ने लूट के प्रयास के चलते फायरिंग कर दी। इनता ही नही फायरिंग के बाद बदमाशों ने सेलज मैन व एक कर्मचारी की सिर पर पिस्तोल बट से हमला कर दिया। दोनो घायलों को धारूहेडा के निजी अस्तपताल में भर्ती करवाया गया हैं। थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत में महेश्वरी निवासी नितिन अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने महेश्वरी मोड के निकट फर्नीचर की दुकान की हुई हैं रात को दुकान पर वह स्वयं तथा सेल्जमेन सुरेश व एक कर्मचारी अभिषेक मौजूद ​था। रात को बाइक पर दो युवक दुकान पर आए तथा आते पहले बाइक पर बैठे एक युवक ने दो फायरिंग की। इतना ही युवक ने बाइक से नीचे उतर कर पहले सैल्जमैन सुरेश के सिर पर पिस्तोल के बट से चोट मारी, वहीं जब पास खडा कर्मचारी अभिषेक उसे छुडाने लगा तो उसके सिर पर भी बट से चोट मार घायल कर दिया। जब दोनो ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक से भिवाडी की ओर फरार हो गए। सूचना पाकर ​थाना सेक्टर से निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा भिवाडी रोड पर नाकाबंद की करवाई। लेकिन जब तक बदमाश वहां से निकल चुके थे। दोनो घायलों को घारूहेडा के एक निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच मे जूटी हुइ थी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: यात्री ध्यान दें, धुलंडी पर इन रूटों पर नहीं चलेगी हरियाणा रोडवेज बसें

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now