मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Firing: रेवाडी में फायरिंग, मची अफरा तफरी

On: January 11, 2022 2:53 AM
Follow Us:

रेवाडी: जिले मे बदमाशो के हौसले बुंदत होते जा रहे है। एक बार फिर गांव गोकलगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। घटना में युवक के पैर में गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। तत्पश्चात घायल युवक को उसके परिजन ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल का रोहतक पीजीआईएमएस में उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Covid update: हरियाणा में कोरोना से मरने वाले मृतकों का आंकडा पहुंचा 10077…

 

यह भी पढ़ें  मोटरसाईकिल चोरी काबू, चोरी की गई बाइक बरामद

गांव गोकलगढ़ निवासी युवक 30 वर्षीय महमपाल सिंह रात को अपने घर से प्लॉट में जा रहा था। घर से कुछ दूर चलने के बाद जब वह मुख्य रास्ते से जा रहा था तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने महमपाल को निशाना बनाते हुए उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फायरिंग होते ही महमपाल ने भागकर जान बचाई लेकिन एक गोली उसके पैर में लग गई।

DTP: बगैर परमिशन कंस्ट्रक्शन, 55 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

 

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेवाड़ी में घोड़ी पर निकाला बनवारा, सहारणवास गांव में उत्सव जैसा माहोल

इसके बाद जब उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो बाइक सवार आरोपी वहां से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे तुरंत ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात उसका रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।

Kerala news : पत्नियों की अदला-बदली करने वाले रैकेट का पर्दाफाश, ग्रुप में थे 1500 लोग, 7 गिरफ्तार

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now