मौसम में गर्माहट किसानो की उडी नींद

BW2702DH01

रेवाडी: फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी हो गई। तेजी से हो मौसम के बदलाव से किसानो की नीद उडने लगी। मौसम वेज्ञानिको का कहना है ज्यादा गर्मी से गेंहू की फसलो का नुकसान होगा।Rewari News: बाबा बिशनदास मंदिर निमोठ मे होली पर भरेगा मेला, होगी ईनामी प्रतियोगिताएं

शनिवार को अधिकतम तापमान 29.5 जबकि न्यूनतम 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार कोअधिकतम तापमान 31 पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे तापमान से पछेती फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तो इसी सप्ताह के शुरुआत में दिन का तापमान अधिकतम 33 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ज्यादा गर्मी से होगा नुकसान:
खासकर पछेती में बोया गया गेहूं में गर्म मौसम नुकसान पहुंचा रहा है। यदि आने वाले एक हफ्ते में भी यही हालत रही तो गेहूं को भारी नुकसान होने का अनुमान है।

Royal Enfield Hunter 350: दमदार फिचर्स ने पछाडे Hero-Honda के मॉडल, युवाओ की क्रेज बनी ये बाइक
गेहूं के लिए पूरी फरवरी में ठंडक का मौसम मुफीद माना जाता था। इस बार बदलते मौसम के मिजाज से किसान के नींउ उडती जा रही है।

 होगी पैदावार कम: मौसम के परिवर्तन से नवंबर महीने में बोया गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। आगामी एक हफ्ते में तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो गेहूं की पैदावार कम होगी। मौसम ज्यादा गर्म होना गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। इससे गेहूं की फसल में स्टार्च व कैल्शियम नहीं बनेगा।
– जसविंद्र सैनी, उपनिदेशक, कृषि विभाग