Rewari News: धारूहेड़ा: धानक समाज जिला रेवाड़ी की बैठक संतोष देवी धर्मशाला में राज सिंह खरेरा की अध्यक्षता व रेवाडी जिला प्रधान वेद प्रकाश की मौजूदगी में रविवार को हुई। बैठक में सर्व सम्मति से धारूहेड़ा ब्लॉक की धानक समाज की कार्यकारिणी गठित की गई। Rewari News
बैठक में शीशराम को प्रधान, जयपाल, देंवेंद्र व सुरेश को उपप्रधान, सचिन को महासचिव, शमशेर को सहसचिव, राकेश को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र को सह कोषाध्यक्ष, रामबीर को प्रेस सचिव,ईश्वर को सह प्रेससचिव, लेखराम को समन्वयक, गुलशन कुमार व जसवंत को सरंक्षण तथा महेंद्र, वजीर, जितेंद्र व सुनील को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। Rewari News
बैठक में समाज के उत्थान हेतु भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श, समाज के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, समाज के युवाओं को शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों के प्रति प्रेरित करना, मृत्यु भोज की प्रथा को समाप्त तथा कु्रूतियो से दूर रहने का संकल्प लिया।

















