मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: 1990 में हुए पहली बार चुनाव, आज तक नहीं बना कोई भी तीसरी बार प्रधान

On: March 1, 2025 6:52 AM
Follow Us:

Haryana: रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए है। बार एसोसिएशन चुनाव में एक बार फिर यानि लगातार दूसरी बार विश्वामित्र यादव बार एसोसिएशन के प्रधान चुने गए है।

सबसे अहम बात यह है आज का कोई भी प्रधान तीन बार प्रधान नहीं बना है। शमशेर सिंह दो बार प्रधान रह चुके है अगर वो इस बार जीत जाते तो एसोसिएशन में एक नया इतिहास बन जाता।

प्रधान पद के लिए इस बार काफी टक्कर का मुकाबला रहा। शमशेर सिंह दो बार बार एसोसिएशन में प्रधान रह चुके है। इससे पहले वे 2015 तथा 2021 में प्रधान बने थे। लेकिन इस बार शमेशर को जीत नही मिल सकी। शमशेर सिंह 710 वोट जबकि विश्वामित्र को 919 मत लेकर दूसरी बार लगतात प्रधान नियुक्त हुए है।

यह भी पढ़ें  CM Flying Raid: हरियाणा के मोरनी में पकड़ी अफीम की खेती

उप प्रधान पर पर काफी मुबाबला टक्कर का रहा। उपप्रधान पद सुमन यादव ने 40 वोटों से जीत हासिल की है। सुमन को कुल 723 वोट मिले हैं। वहीं सचिव पद के लिए मनोज कुमार ने 294 वोटों से जीत हासिल की है। मनोज कुमार ने कुल 751 वोट हासिल की है।

रेवाड़ी बार एसोसिएशन चुनाव: जानिए अब तक कौन बना सबसे ज्यादा बार प्रधान
रेवाड़ी बार एसोसिएशन चुनाव: जानिए अब तक कौन बना सबसे ज्यादा बार प्रधान

सह सचिव पद पर मोनू कुमार ने 322 वोटों से जीत हासिल की है, उन्हें 984 वोट मिले हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए चिराग शर्मा ने 264 वोटों से जीत हासिल की है। चिराग शर्मा को कुल 956 वोट मिले हैं। कुल 1648 अधिवक्ताओं ने मतदान किया जबकि मतदाताओं की संख्या 1876 है।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: शीतलहर और धुंध का कहर, क्या हरियाणा में मौसम लेगा और खतरनाक मोड़?

1999 से 2025 तक प्रधानों की सूची

प्रधान ::: कार्यकाल
1. मोहर सिंह यादव=1989-1990
2. सुनील राव==1990-1991
3.नरेन्द्र सिंह राव==1991-1992
4.योगेंद्र सिंह यादव==1992-1993
5. धर्म सिंह यादव==1993-1994
6. सुनील कुमार चौधरी==1994-1995
7. एसएन वशिष्ठ==1995-1996
8. समय सिंह यादव==1996-1997
9. सुनील कुमार चौधरी==1997-1998
10. ओम प्रकाश यादव==1998-1999
11. सुनील राव==1999-2000
12. सुनील कुमार चौधरी==2000-2001
13. सतीश यादव==2001-2004
14. विवेक यादव==2004-2005
15. सुरेश कुमार यादव==2005-2006
16. योगेंद्र सिंह यादव==2006-2007
17. अनिल राव==2007-2008
18. रविंदर यादव==2008-2009
19. मनोज कुमार यादव==2009-2010
20. राव रघुबीर सिंह==2010-2011
21. रविंदर यादव==2011-2015
22. शमशेर यादव==2015-2016
23. जसवीर सिंह यादव==2016-2018
24. रविंदर यादव==2018-2019
25. सुधीर यादव==2019-2021
26. शमशेर यादव==2021-2022
27. सौरभ राव==2022-2023
28. विश्वामित्र यादव==2023-2024
29. विश्वामित्र यादव==2024-2025

यह भी पढ़ें  Tehsildar Suspend: हरियाणा में इनामी तहसीलदार सस्पेंड, ACB ने रखा था 20 हजार का इनाम

टूटा रिकोर्ड: शमशेर सिंह दो बार पहले प्रधान रह चुकेे है। अगर वो इस बार जीत जाते तो एक नया इतिहास दर्ज हो जाता। क्योंकि आज तक कोई भी प्रधान तीन बार प्रधान नहीं बना है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now