Elections: रोहतक में MBA की से सर्जन तो कुरूक्षेत्र में डिग्रीधारियों के बीच होगा मुकाबला

On: May 2, 2024 7:13 PM
Follow Us:

Elections: एक समय था चुनावो के लिए पीढी दर पीढी ही टिकट दिया जाता था। आजकल टिकट को लेकर काफी हद परिवार कम होता जा रहा हैं। ​बीजेपी में ऐसे ऐसे लोगो को​ टिकट मिली जिसको खुद ही विश्वास नहीं था कि उनको भी टिकट मिल सकती है।  अब लोगों को तय करना है कि उनके लिए कौन सा उम्मीदवार फिट है, जो उनके मुद्दों व समस्याओं को संसद भवन में मजबूती के साथ रखे और उनका समाधान निकालने की दिशा में प्रयास भी करे।

भाजपा ही  (BJP) नही कांग्रेस में प्रत्याशी पढे लिख है। कुछ अभ्यर्थी तो सात समंदर पार से डिग्रियां लेकर आए हैं। हालांकि, एक उम्मीदवार पांचवीं पास है, तीन दसवीं पास हैं और एक 12वीं पास है। गुरुग्राम से JJP उम्मीदवार राहुल फाजिलपुरिया 10वीं में फेल हो गए हैं।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव मई को है। लोकसभा चुनाव में Haryana में BJP, Congress, INLD और JJP ने बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे नेताओं को टिकट दिया है। चार प्रमुख दलों के 36 उम्मीदवारों में एक डॉक्टर, दो MBA, एक BBA, दो इंजीनियर, सात लॉ डिग्री धारक, दो PhD, एक DLit, एक MPhil, दो मास्टर और 12 स्नातक डिग्री धारक शामिल हैं।

 

पूर्व हरियाणा सीएम Manohar Lal स्नातक

करनाल लोकसभा क्षेत्र से BJP प्रत्याशी Manohar Lal स्नातक हैं। उन्होंने 1972 में दिल्ली के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से स्नातक की पढ़ाई की। उनके सामने Congress उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा भी इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातक हैं। गुरुग्राम से BJP प्रत्याशी राव इंद्रजीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से BA की पढ़ाई करने के बाद LLB की डिग्री हासिल की.

 

फरीदाबाद से BJP उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर स्नातक

फरीदाबाद से BJP उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने जवाहरलाल नेहरू कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की और फिर मेरठ विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री पूरी की है। फरीदाबाद से JJP उम्मीदवार नलिन हुडा ने BBA की पढ़ाई की है. वहीं, Congress प्रत्याशी महेंद्र प्रताप 12वीं पास हैं। उन्होंने गुरुग्राम के SD कॉलेज से BA द्वितीय वर्ष तक की पढ़ाई की है।

MBA से होगी सर्जन की टक्कर

 

Congress प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने 1999 में द टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंस, भिवानी से B.Tech की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वह MBA करने के लिए अमेरिका चले गए। उन्होंने वहां केली स्कूल ऑफ बिजनेस कॉलेज से MBA की डिग्री हासिल की। उनके पास LLB की डिग्री भी है.

प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक में BJP प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा मास्टर ऑफ डेंटल सर्जन हैं. उन्होंने यह डिग्री गुजरात की अहमदाबाद यूनिवर्सिटी से हासिल की है। वह एक कुशल डेंटल सर्जन से राजनेता बने हैं।

सतपाल ब्रह्मचारी स्नातक हैं जबकि Mohan Lal 10वीं पास हैं।

अंबाला में LLB डिग्री वालों के बीच प्रतिस्पर्धा है। Congress के वरुण मुलाना और BJP की बंतो कटारिया दोनों के पास LLB की डिग्री है। यहां से JJP प्रत्याशी डॉ. किरण पूनिया हिंदी साहित्य में पीएचडी हैं. हिसार से BJP उम्मीदवार रणजीत चौटाला के पास स्नातक की डिग्री है।

अशोक तंवर ने JNU से पढ़ाई की जबकि शैलजा ने पंजाबी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की.

सिरसा आरक्षित सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. यहां से BJP उम्मीदवार अशोक तंवर ने JNU से पढ़ाई की है। तंवर ने पहले अपनी स्नातक की पढ़ाई काकतीय विश्वविद्यालय, वारंगल, तमिलनाडु से की और फिर PG और PhD जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से की। इसी दौरान वह NSUI से जुड़े और यहीं से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ।

Congress प्रत्याशी कुमारी शैलजा की पढ़ाई नई दिल्ली में हुई। बाद में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में एमफिल किया।

कुरूक्षेत्र में डिग्रीधारियों के बीच मुकाबला

कुरूक्षेत्र के रण में बड़े-बड़े डिग्रीधारियों के बीच असली टक्कर है। कुरूक्षेत्र से BJP प्रत्याशी नवीन जिंदल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद नवीन टेक्सास चले गए और वहां से MBA की डिग्री ली।

उनके प्रतिद्वंद्वी इंडिया एलायंस के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने दिल्ली से B.Com और LLB की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान से MBA किया और उत्तराखंड से DLit की डिग्री भी हासिल की।

INLD प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला भिवानी बोर्ड से 10वीं पास हैं। उन्होंने अपने नामांकन में किसी भी डिग्री का जिकर नहीं किया है।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now