Dharuhera: तेज रफ्तार वाहन ने महिलाओं को मारी टक्कर, जेठानी की मोत, देवरानी की हालत गंभीर

On: November 27, 2023 12:12 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: कस्बे के गांव बुडानी के पास तेज गति से आ रहे एक वाहन ने महिलाओं को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी ​जिससे देवरानी घायल हो गई, वही जेठानी की मोत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।Rewari: GRP के जवान की मौत, डूंगरवास में राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में नीरज धर्मपत्ननी रामनिवास ने बताया कि वह, उसकी देवरानी मनीषा पत्नि दिलबाग व नीशा पत्नि आंनद व उसकी जेठानी मुकेश देवी धर्मपत्नि रतन लाल गांव बुडानी मे बलराज की लडकी की शादी में गीतो के लिए गए थे। वहा से वापिस अपने घर आ रहे थे कि बुडानी अड्डा मंदिर के पास कैलाश पंडित के घर के सामने अपनी साईड मे चल रहे थे ।Farmer Protest: चंडीगढ़ बोर्डर पर किसानों ने डाला डेरा, बैठक आयोजित कर आज बनाई जाएगी रणनीति

पीछे पीछे आ ही एक वाहन ने उसकी जेठानी मुकेश देवी व देवरानी निशा को पिछे से टक्कर मारी जिससे दोनो उछलकर खेतो में गिर गई । हादसे के बाद गाडी चालक वहा से वाहन सहित भाग गया। घायल हुई मुकेश देवी व निशा को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए । वहां मुकेश देवी को डाक्टरो ने रेफर कर दिया व निशा को निजी अस्पताल दाखिल कर लिया।

मेरी जेठानी मुकेश देवी को रेवाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनोंं को सौंप दिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now