मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मिली डेड बॉडी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगांहे

On: December 17, 2025 9:04 PM
Follow Us:
दिल्ली जयपुर हाईवे पर मिली डेड बॉडी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगांहे

Dharuhera: धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर (NH 48 News)मालपुरा स्थित हीरो चौक के पास सर्विस लाइन पर बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत सड़क हादसे में हुई या फिर उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने सर्विस लाइन पर एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सेक्टर-6 थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।Dharuhera

यह भी पढ़ें  Air Pollution in Panchkula: दीपावली की रात पंचकूला में हवा हुई जहरीली, AQI 366 पहुंचा, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक

 

मृतक की पहचान मालपुरा की ढाणी निवासी रवि (30) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें सुबह के समय घटना की जानकारी मिली। Forensic टीम मौके पर पहुची था नमुने लिए है।

 

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारी एएसआई अनीश् ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now