मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera: NH 48 पर नाले मेंं गिरने से बुजुर्ग की मौत

On: February 1, 2026 9:27 PM
Follow Us:
हाईवे पर नाले मेंं गिरने से बुजुर्ग की मौत

Dharuhera: दिल्ली जयपुर हाईवे पर विपुल गार्डन केपास शुक्रवार शाम हाईवे किनारे बने खाली नाले में गिर जाने एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव अलावलपुर निवासी 71 वर्षीय सीताराम के रूप में हुई है।Dharuhera

थाना धारूहेडा पुलिस ने बताया कि अलावलपुर का रहने वाला सीताराम शुक्रवार को किसी निजी काम से धारूहेड़ा आया हुआ था। शाम के समय काम निपटाने के बाद वह पैदल ही अपने घर लौटने के लिए सड़क की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपुल गार्डन के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खाली नाले में गिर पड़ा। नाला गहरा होने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं।Dharuhera

यह भी पढ़ें  Aadhaar Card New Guidelines 2026: आधार धारकों के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, जानिए क्यों है ये जरूरी

उपचार के दौरान मौत: सूचना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने जब बुजुर्ग को नाले में गिरते देखा तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और इसकी सूचना धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, देर रात उपचार के दौरान सीताराम ने दम तोड़ दियाDharuhera

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now