मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाड़ी नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा दिलाने की मांग

On: March 10, 2023 10:04 PM
Follow Us:

रेवाडी: भाजपा के प्रदेश संयोजक सतीश खोला व अन्य कई साथियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र भेजकर भी रेवाड़ी नगर परिषद को जल्द से जल्द नगर निगम का दर्जा देने की मांग की है।Special Lok Adalat Rewari: मोटर एक्सीडेंट केस की होगी सुनवाई: CJM

नगर परिषद चुनाव के समय किए गए रेवाड़ी को नगर निगम बनाने के वादे को पूरा करने के लिए भाजपा अब गंभीर पहल करती नजर आ रही है। कुछ दिन पूर्व रेवाड़ी आए शहरी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता के समक्ष भी यह मामला उठाया गया था।Npa rewari 2

यह भी पढ़ें  Rewari News: त्वरित और सुलभ निपटान का सशक्त माध्यम है राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम अमित वर्मा

मंत्री के समक्ष जब यह मामला उठा तो उन्होंने यह आश्वासन दिया की प्रपोजल मिलते ही इस पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा। यह जानकारी खुद भाजपा के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर दी है। खोला और उनके कई साथियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र भेजकर भी रेवाड़ी नगर परिषद को जल्द से जल्द नगर निगम का दर्जा देने की मांग की है।

Rewari: कूडा डंपिंग यार्ड में लगी आग
खोला ने कहा कि अब समय आ गया है रेवाड़ी नगर निगम बने, क्योंकि रेवाड़ी शहर के चारों तरफ नए मास्टर प्लान के तहत दर्जनों सेक्टर प्रस्तावित है और शहर की तेजी से बढ़ती जनसंख्या को नियोजित करने के लिए निगम का दर्जा दिया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में देसी गाय पालने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर महीने मिलेंगे इतने रुपए

उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी याद दिलाया है कि यह मुद्दा हमारी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र का हिस्सा रहा है। यहां यह भी बता दें कि मानेसर सहित कई शहरों को नगर निगम का दर्जा दिया जा चुका है, जबकि रेवाड़ी ऐतिहासिक शहर होते हुए भी अभी इस बारे में सरकार उदासीन बनी हुई है।

ऐसा तब है जब भाजपा ने नगर परिषद चुनाव में यह वादा किया था। देखना यह है कि भाजपा पदाधिकारियों का यह दबाव कितना काम आता है। यानी इसे दर्जा मिलेगा या नहीं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now