मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news: जाट सायरवास के सरपंच आजाद सिंह को डीसी रेवाडी ने किया निष्कासित

On: March 28, 2023 4:48 PM
Follow Us:

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अजा वर्ग का गलत प्रमाण पत्र देने पर डीसी ने की कार्रवाई
हरियाणा: जिला रेवाडी मे एक बार डीसी ने बडी कार्रवाई की है। जहां पहले कई सरपंच विकास कार्य मे गोलमाल के चलते निष्कासित किए थे, वहीं गांव जाट सायरवास के नवनिर्वाचित सरपंच आजाद सिंह को चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किए गए नामांकन पत्र में सिरकीबन्द अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र गलत प्रस्तुत करने पर तुरंत प्रभाव से जांच के आधार पर आजाद सिंह को सरपंच पद से निष्कासित कर दिया है।Rewari : साइकिल का हुआ दाह संस्कार, यू खोली खोली भ्रष्टाचार की पोल

 

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में कचरे से कोयला बनाने की तैयारी, इन शहरों में लगेंगे कोल प्लांट

साथ ही उक्त निष्कासित सरपंच को आदेश दिए गए है कि भविष्य में वह पंचायत की किसी भी बैठक में भाग नहीं लेगा और उसके पास ग्राम पंचायत का जो भी चार्ज / सम्पति है वह तुरन्त प्रभाव से किसी भी अनुसूचित जाति के बहुमत वाले पंच को अथवा आरक्षित बहुमत वाले पंच के ना होने पर किसी अन्य बहुमत वाले पंच को सौंपना सुनिश्चित करें।
डीसी गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव जाट सायरवास निवासी उमेद सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम रेवाड़ी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आजाद सिंह नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायत जाट सायरवास द्वारा नामांकन पत्र के साथ संलग्न उसका सिरकीबन्द अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र गलत सिद्ध होना पाया गया है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा मे भाजपा की तीसरी बार जीत पर पहली बार PM Modi आएंगे हरियाणा

जोकि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 175 (1) (5) के तहत अयोग्यता की परिभाषा में आता है तथा चुनाव के समय वह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस पद पर चुने जाने के लिए पात्र नहीं था। डीसी ने विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर सिद्ध हुए आरोप बारे आजाद सिंह, सरपंच, ग्राम पंचायत जाट सायरवास को सरपंच पद से पदच्युत कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरपंच आजाद सिंह भविष्य में ग्राम पंचायत की किसी भी बैठक में भाग नहीं लेगा।Rewari: पिता का दोस्त बताकर लिए पैसे, 95 हजार की ठगी

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: शराब की होम डिलीवरी, गली-मोहल्ले में हैं अवैध शराब के ठिकाने

उसके पास ग्राम पंचायत का जो भी चार्ज / सम्पति है वह तुरन्त प्रभाव से किसी भी अनुसूचित जाति के बहुमत वाले पंच को अथवा आरक्षित बहुमत वाले पंच के ना होने पर किसी अन्य बहुमत वाले पंच को सौंप दें। इतना ही नहीं उक्त निष्कासित सरपंच के विरुद्ध कड़ा संज्ञान लेते हुए हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 (4) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आजाद सिंह को पुन: चुनाव लड़ने के लिए तीन वर्ष के लिए अयोग्य घोषित भी कर दिया गया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now