मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Covid update: हरियाणा में कोरोना से मरने वाले मृतकों का आंकडा पहुंचा 10077…

On: January 11, 2022 2:42 AM
Follow Us:

हरियाणा : प्रदेश में कोरोना व ओमिक्रान का कहर तेजी से बढता जा रहा है। प्रदेश में एक ही दिन में 5 लोगों की मौत हो गई। अब तक तीसरी लहर में एक ही दिन में इतने मरने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। कोरोना से मरने वाले मृतकों का आंकडा अब तक 10077 पहुंच गया है। वर्ष 2022 में 1 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक 10 लोगों की मौत हो गई है।

प्रदेश में 10 जनवरी को मरने वालों में गुरुग्राम का एक,करनाल में एक,अंबाला में दो, यमुनानगर में एक मृतक शामिल है। इससे पहले 7 जनवरी को तीन की मौत हुई थी। जिसमें दो अंबाला और एक यमुनानगर में मौत हुई है। चार जनवरी को भी दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही पॉजीटिविटी दर भी बढ़ता जा रहा है। पिछले दस दिनों में सोमवार को पांच मौतें होने के कारण प्रदेश का पॉजीटिविटी दर सबसे अधिक 14.90 प्रतिशत तक पहुंच गया। जो कि अब तक का सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी में शराबी का अजीब ड्रामा, 20 मिनट तक रहा लगा जाम

10 जनवरी को आए केस

गुरुग्राम2621, फरीदाबाद 1071, हिसार 74, सोनीपत 322, करनाल 171, पानीपत 113,पंचकूला 344, अंबाला 303, सिरसा 34, रोहतक 103, यमुनानगर 91, भिवानी 65, कुरुक्षेत्र 84, महेंद्रगढ़ 17, जींद 39, रेवाड़ी 74, झज्जर 98, फतेहाबाद 21, कैथल 63, पलवल 11,चरखी दादरी 16, नुंह 11 केस आए।

पॉजीटिविटी रेट 10 दिनों में यूं बढ़ता गया

10 जनवरी, 14.90 प्रतिशत

9 जनवरी 10.64 प्रतिशत

8 जनवरी, 7.26 प्रतिशत

7 जनवरी 8.11 प्रतिशत

6 जनवरी, 5.91 प्रतिशत

5 जनवरी, 5.80 प्रतिशत

4 जनवरी, 3.77 प्रतिशत

3 जनवरी, 2.63 प्रतिशत

यह भी पढ़ें  हरियाणा सरकार का बडा फैसला, अब पावरफुल हुए नपा अधिकारी

2 जनवरी, 1.52 प्रतिशत

1 जनवरी, 1.39 प्रतिशत

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now