Chandigarh : मंगलवार को मंगलवार को विधानसभा परिसर के बाहर जमकर नारे बाजी की। ये नारेबाजी करने वाले कोई सरकारी कर्मचारी नही, बल्कि हरियाणा के विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्य है। खट्टर सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बाद हाथ में तख्ती लेकर कई मांगे रखते हुए नारे बाजी की।Bhiwani Double Murder case: हरियाणा पुलिस का बडा एक्शन: नहले पर दहला, 40 राजस्थान पुलिस कर्मियो पर केस दर्ज
बर्खास्त करने की मांग: हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने बेरोजगारी के खिलाफ और राज्य के मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के साथ धरना भी दिया।
विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर उच्च न्यायालय चौक से पैदल मार्च निकाला और फिर विधानसभा परिसर के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी भी की।
Earthquake Warning: साइंटिस्ट ने दी चेतावनी: उत्तराखंड में भी भूकंप मचा सकता है तुर्की जैसा तांडव!
सरकार पर लगाए कई आरोप: कांग्रेस सदस्यों ने मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा मांगा। उनका आरोप है मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नही की। विरोध प्रदर्शन में किरण चौधरी, रघुवीर सिंह कादियान, बी बी बत्रा, आफताब अहमद, वरुण चौधरी और चिरंजीव राव शामिल थे।
















