– बोहका से मैंदोला, बोहका से श्रीनगर, बोहका से गोमला मुख्य सडक़ों का शीघ्र करवाया जाएगा निर्माण
हरियाणा: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने शनिवार को रेवाड़ी जिला के गांव बोहका में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की मुख्य तीन सडक़े बोहका से मैंदोला, बोहका से श्रीनगर, बोहका से गोमला की सडक़ों का अगले 15 दिन में स्वीकृति देकर इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
बोहका गाँव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और गांव के प्रवेश द्वार से लेकर जनसभा स्थल तक ढोल नगाड़ों के साथ ले जाया गया।उपमुख्यमंत्री ने गांव में ग्राम सचिवालय के लिए ग्राम पंचायत की सभी व्यवस्था को देखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी गांवों में लाइब्रेरी बनवाने का कार्य किया जा रहा है।

इसके लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव भेजे। उन्होंने कहा कि सरकार स्टेडियम की जगह व्यायामशाला के साथ कम्युनिटी सेन्टर बनवा रही हैं ताकि ग्रमीणों को इसका डबल लाभ मिले। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में हमारा प्रयास रहा है कि सभी को व्यापक सुविधा मिले इसके लिए सरकार ने गांव की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल बनाया हुआ हैं।
ग्रामीण अपनी किसी भी प्रकार की समस्या ओर मांग को इस पोर्टल पर डाल सकता है ताकि सरकार को तुरंत इस बारे में पता चले सके और कार्यो को पूरा किया जा सकें।उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक तरीके से कार्य करवा रही है ताकि कार्य टिकाऊ और बढिया हो ।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान रखते हुए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से गरीब परिवारों को बीपीएल कार्ड बनाने का कार्य किया है, साथ ही आयुष्मान कार्ड व बुढापा पेंशन भी अब परिवार पहचान पत्र के माध्यम से बनाये जा रहे है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के परिवारों को किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नही है अपने आप बीपीएल कार्ड बनाये जा रहे है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ने छ: लाख से भी ज्यादा परिवारों का पीले राशन कार्ड बनाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से किसी भी बुजुर्ग की 60 वर्ष आयु पूरी होने पर ही बुढ़ापा पेंशन अपने आप शुरू हो जाती है बुजुर्ग को अब किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं हैं।
डिप्टी सीएम ने मौक़े पर ही अधिकारियों को बुलाकर गाँव द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने के दिए निर्देश। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गाँव में अगले सप्ताह पीपीपी को लेकर कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में कैम्प के माध्यम से परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दुरुस्त करवाने व अन्य कार्य करवाने है तो अपना कार्य करवाये ताकि लाभार्थी को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को कैसे मजबूत किया जाए इसके लिए निरंतर प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए मण्डी में फसल बेचने पर 48 से 72 घण्टे में किसानों के खाते में पैसे ट्रासंफर कर दिये जाते है। उन्होंने कहा कि किसानों को और सशक्त के बनाने लिए हमारा निरन्तर प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश के कारण किसानों की फसल में हुए नुकसान के लिए सरकार ने एक्शन लेते हुए 30 अप्रैल तक इसकी पूरी गिरदावरी करवाकर मई माह के पहले सप्ताह में मुआवजा किसानों के खाते में डालने के निर्देश दिए गये हैं।

उन्होंने कहा कि गांव में गली निर्माण, आंगनवाड़ी केंद्र, पशु अस्पताल, सडक़ें आदि निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोहका गांव का हमारा 4 पीढ़ी चौधरी देवीलाल से अब तक का नाता है, तब से हम सुख दुख के साथी रहे है। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने बोहका गांव में सरपंच के माध्यम से रखी कई सामुहिक मांगों को शीघ्र पूरा करवाने का आश्वशन दिया।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सौरभ राव ने प मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का किया स्वागत
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज रेवाड़ी की जिला बार एसोसिएशन मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, बार एसोसिएशन में पहुचने पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सौरभ राव ने उनका स्वागत किया, इसके उपरांत जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने उप मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगे रखी, यहां पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी का धन्यवाद किया और जिला बार एसोसिएशन द्वारा मांगी गई लगभग सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।Rewari News: पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण
उन्होंने बावल और कोसली में भी लाइब्रेरी बनाने के लिए 5-5 लाख रूपए भी दिए। उन्होंने रेवाड़ी में हिसार के जैसी लाइब्रेरी बनाने के बारे में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान को बताया और उस पर होने वाले खर्च को सरकार द्वारा वहन करने की बात कही।
इससे पहले कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जिला बार एसोसिएशन कोसली और बावल की मांगों को पूरा करने के लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से आग्रह किया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सौरभ राव, उप प्रधान धर्मेंद्र सैनी, सेक्टरी सुखराम, वाइस सेक्ट्री प्रिया राज, खजांची सोमेंद्र, एडवोकेट रमेश यादव मसीत, नरेंद्र यादव खलेटा, संदीप सोनी, राकेश पवार, अनिल पवार, शौकीन शर्मा, प्रवीन शर्मा, सतपाल शर्मा मौजूद रहे।
Rewari News: भगवान परशुराम जंयती पर्व हर्षोल्लास से मनाया
य खोरी के नए भवन का किया शुभारंभ
उप-मुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी के नवनिर्मित 4 मंजिला भवन का शुभारंभ किया।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का शुभारंभ करने उपरांत ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने की दिशा में सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों को मॉडल संस्कृति का दर्जा दिया जा रहा है। जिसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ गांव में डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित की जाएगी।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पीएम श्री और हरियाणा सरकार की मॉडल संस्कृति स्कूल योजना से गांव खोरी धरा का यह भव्य स्कूल गांव के सरकारी स्कूल के शिक्षा स्तर को नए मुकाम व उचाईयों तक लेकर जाएगा। इनके परिणाम स्वरूप राजकीय स्कूल के बच्चे भी शहरी स्कूलों में शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों की तरह उच्च शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार ने गाँवो में भी इस योजना के तहत टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण स्कूल बनाने का कार्य किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खोरी में सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूल खुलने से शिक्षा से वंचित परिवार के बच्चे अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि इस स्कूल में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम से भी छात्रों को पढ़ाई के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इस मॉडल संस्कृति स्कूल से खोरी गांव के साथ-साथ आस-पास के गांवों के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस स्कूल का ज्यादा बेहतर उपयोग हो इसके लिए शिक्षा विभाग बेहतर कार्य करें साथ ही शिक्षा विभाग हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करें।Rewari News: पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण
उन्होंने कहा कि सभी इस शिक्षा के नए मंदिर का पूरा उपयोग करें ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर गांव, जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला का शिक्षा का स्तर नई चरम सीमा पर पहुँच रहा है।
डिप्टी सीएम ने इस मौक़े पर अधिकारियों को गाँव खोली द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने के दिए निर्देश।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नगर परिषद रेवाड़ी के पूर्व चेयरमैन हरीश अरोड़ा को पार्षद गीता अरोड़ा अपने समर्थकों सहित जन नायक जनता पार्टी में शामिल करवाया। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
















