रेवाडी: बावल ब्लॉक समिति के चेयरमैन व उपचेयरमैन के चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा के शांतिपूर्वक संपन्न हुए। धारूहेडा की तरह यहां भी दोनो की विजेता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के समर्थक रहे।Haryana News: CET के टॉपरो का HSSC के अध्यक्ष ने दी बधाई, कहा गल्ती सुधारने का दिया जाएगा मौका
चार मतो से जीते छत्रपाल: शुरूआत मे माहोल ऐसा बना रहा कि पक्ष व विषक्ष मे कांटे की टक्कर होगी। चेयरमैन पद के लिए छत्रपाल व जयप्रकाश ने नामांकन किया। मतदान में गांव पातुहेड़ा के छत्रपाल को 13 मत व जयप्रकाश को नौ मत मिले। छत्रपाल ने चार मतो से जीत करवाई।
15 मतो से जीती सुषमा: वाइस चेयरमैन पद के लिए वार्ड नंबर-21 की सदस्य सुषमा व वार्ड-18 के सदस्य धर्मबीर ने नामांकन किया। गांव रुद्ध की रहने वाली सुषमा 18 मत हासिल कर वाइस चेयरमैन चुनी गई, जबकि दूसरे प्रत्याशी धर्मबीर को तीन मत मिले। एक वोट नोटा पर रहा।
Haryana News: महिला कोच का किया तबादला, जानिए ऐसी क्या थी मजबूरी
भारी पुलिस बल तैनात: बावल पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव शुरू से ही विवादों में रहे। 26 दिसंबर को पहली बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई थी।
जिसके बाद पांच जनवरी को दूसरी बैठक निर्धारित की गई थी। चुनाव अधिकारी के छुट्टी पर चले जाने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। इस दौरान राजस्थान के नीमराणा में ठहरे पंचायत समिति के कुछ सदस्यों पर हमला भी हो गया था।

















