मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: पाटोदी रैली में जा रही कार बस से टकराई

On: June 25, 2023 6:25 PM
Follow Us:

कोसली: पटौदी में आयोजित भाजपा की रैली में शामिल होने जा रहे कार को हरियाणा रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।Glorious India Rally: बरसात के बाजवूद पाटोदी रैली में उमड़ी भीड, राव ने ​​दोहराया इतिहास

कोसली क्षेत्र के गांव लूखी निवासी मन्नू उर्फ दुष्यंत, जतिन और जितेंद्र कुमार कार में सवार होकर पटौदी में आयोजित भाजपा की रैली में शामिल के लिए कार से रविवार सुबह सुबह जा रहे थे। हाईवे पर चढ़ते टोल प्लाजा के निकट एक रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें  इंडियन नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप -2021: रेवाडी से छह खिलाडी देंगे प्रतिभा का जलवा

कार क्षतिग्रस्त, तीनो घायल
कार की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा हादसे में तीनों को गंभीर चोट आई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Rewari: पंंचायत समिति नाहड पूनम देवी के कागजात मिले सही, अब नहीं होगें उपचुनाव
वाहनो की भिंडत से हाईवे पर कुछ समय तक जाम लग गया। हालाकि हादसे की सूचना मिलती ही पुलिस टीम पहुंच गई थी। बाद में क्षतिग्रस्त कार को वहां से हटवाकर मार्ग चालू करवाया। पुलिस ने घायलो के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now