मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking news: हरियाणा में लोकसभा में हार, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों पर गिरी गाज

On: July 27, 2024 7:13 AM
Follow Us:

रेवाड़ी, हिसार, सिरसा सहित छह अध्यक्ष की पावर छीनी
चुनाव के लिए आए फंड को खुर्दबुर्द करने का भी आरोप

Breaking news. चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनावों में हुई का ठिकारा हाईकमान ने जिलाध्यक्ष व प्रभारियों पर फोड दिया है। इसी के चलते विधानसभा के पहले हरियाणा में भाजपा के छह जिलाध्यक्षों और चार जिला प्रभारियों बाहर का रास्त दिख दिया है।

हरियाणा में किया बडा फेरबदल

हरियाणा भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक मोहन बडौली के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद पार्टी ने यह बड़ा फेरबदल किया है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई जिलाध्यक्षों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे, जबकि कुछ पर चुनाव के लिए आए फंड को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगा था।

 

हिसार से आशा खेदड़, जींद से राजू मोर, सिरसा से निताशा सिहाग, रेवाड़ी से प्रीतम चौहान और कुरुक्षेत्र से रवि बतान को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में एडजेस्ट किया गया है, जबकि अशोक गुर्जर को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें  Murder in Rewari: सुरक्षा को लेकर उठे सवाल: छोटी दीवाली पर युवक को दोडा दोडा कर चाकूओ से गोदकर हत्या

 

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी ने आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को उनके मौजूदा पदों से हटाकर सख्त निर्णय लिया है।

हालांकि हटाए गए छह जिलाध्यक्षों में से पांच को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में एडजेस्ट किया गया है, लेकिन पार्टी के इस सख्त फैसले का विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है।

हिसार के अध्यक्ष बने अशोक सैनी

भाजपा ने हिसार की जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ को हटाकर अशोक सैनी को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जींद के जिलाध्यक्ष राजू मोर को पद से हटाकर उनके स्थान पर तेजेंद्र ढुल को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें  पडोसी ही निकला चोर, चौथा आरोपी भी काबू

सिरसा में शीशपाल कांबोज बने अध्यक्ष

सिरसा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग से जिम्मेदारी वापस लेकर शीशपाल कांबोज को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

रेवाड़ी में बंदना पोपली बनी, कुरूक्षेत्र में सुशील

vandna

रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान को हटाकर उनके स्थान पर वंदना पोपली को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष रवि बतान को हटाकर उनके स्थान पर सुशील राणा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

महेंद्रगढ़ में गार्गी कक्कड़, कैथल में अमरपाल बने प्रभारी

भाजपा की महेंद्रगढ़ की जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़ के स्थान पर शंकर धूपड़ को पार्टी का नया जिला प्रभारी बनाया गया है, जबकि कैथल के जिला प्रभारी मनीष यादव के स्थान पर अमरपाल राणा को नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें  हीरो मोटोकॉर्प ने फिर लहराया परचम, सिर्फ 32 दिन में बेच डालीं इतनी लाख गाड़ियां

जींद के लिए राज्यसभा सदस्य एवं एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पंवार के स्थान पर प्रो. मदन गोयल और भिवानी के लिए रेणु डाबडा के स्थान पर राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा नये जिला प्रभारी होंगे।

कैथल में मुनीश कठवाड़

कैथल के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के स्थान पर पार्टी ने मुनीश कठवाड़ को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

हिसार से आशा खेदड़, जींद से राजू मोर, सिरसा से निताशा सिहाग, रेवाड़ी से प्रीतम चौहान और कुरुक्षेत्र से रवि बतान को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में एडजेस्ट किया गया है, जबकि अशोक गुर्जर को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now