Breaking News: वर्ष 2025 बीत चुका है। IPS ने रेवाडी वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। रेवाड़ी पुलिस विशेष तकनीक का इस्तेमाल करके अपराध व अपराधियो के अपराध पर पैनी नजर रखे हुए है। रेवाड़ी पुलिस की परिणाममुखी एवं प्रभावी कार्रवाई से अपराध ग्राफ में 17 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले वर्ष 2024 में जहाँ 4586 मामले दर्ज हुए वहीं इस वर्ष केवल 3808 मामले दर्ज हुए।Breaking News
जिसकी वजह से वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष 2025 में हत्या के प्रयास के मामलों में 24% की कमी, महिला विरुद्ध अपराधों में 41.8% की कमी, मारपीट के मामलों में 18% की कमी, लुट के मामलों में 73.1 % की कमी, स्नैचिंग के मामलों में 25.8% की कमी,रंगदारी के मामलों में 33.3% की कमी, वाहन चोरी के मामलों में 8.7% की कमी, गृहभेदन के मामलों में 32.5% की कमी तथा चोरी के मामलों में के मामलों में 30.2% की कमी आई है।
जिला पुलिस द्वारा अपराधो में कमी लाते हुए नशा तस्करों, शराब तस्करों, चोरों, इनामी बदमाशों, अवैध हथियार रखने वालों व अन्य संगीन वारदातों के मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने व भारी मात्रा में बरामदगी करने में विशेष सफलता हासिल की है। पुलिस कप्तान ने बतलाया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों के केसो में पुलिस द्वारा तकनीकी व वैज्ञानिक प्रणाली को अपनाया जाकर माननीय न्यायालय में पैरवी की जा रही है जिससे भविष्य में सजा दर की वृद्धि से इंकार नहीं किया जा सकता।
वर्ष 2025 की मुख्य उपलब्धियां निम्नलिखित
👉1. इनामी बदमाश :- रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2025 में कुल 13 ईनामी बदमाशों को धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की है। जिन पर 5 हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक का इनाम घोषित था। जिसमें 20 हजार का 01 तथा 5 हजार के 12 आरोपी शामिल है। इनमें से कई बदमाश कई जिलों की पुलिस के लिए सिर दर्द बने हुए थे।
👉2. उद्घोषित अपराधी व जमानत तर्क अपराधी :- पुलिस की गिरफतारी से भागे हुये उद्घोषित अपराधी तथा माननीय अदालत से काफी दिनो से गैर हाजिर चल रहे अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा 178उद्घघोषित अपराधी(PO) व 59 बेल जम्परो को गिरफ्तार किया गया।
👉3. नशीले पदार्थों के तस्करों का भांडाफोड : जिला रेवाड़ी मे नशा तस्करो पर लगाम कसने हेतु एएनसी सहित सभी सीआईए टीमों एवं थाना टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा मे नशीले पदार्थो को बरामद किया गया। रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2025 में नशा/ड्रग्स की तस्करी करने वाले 136 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 69 मामले दर्ज किये गये। इन आरोपियों के कब्जे से करोड़ों रुपए की कीमत की 48 किलो 332 ग्राम 144 मिलीग्राम गांजा, 524.75 ग्रामचरस/सुल्फा, 450.21 ग्राम स्मैक, 25.191 ग्राम हेरोइन, 1.332 किलोग्राम अफीम, 1.5 ग्राम MDMA , 38 बोतल सिरप, 1968 नशीले कैप्सूल, 3052 टैबलेट प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई।
👉4. अवैध असला रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही : इसके अतिरिक्त जिला रेवाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से असला रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 84 अभियोग दर्ज करके 151 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जा से 46 देसी कट्टे, 44 पिस्टल, 05 रिवोल्वर 7 राइफल, 2 डोगा गन, 442 कारतूस, 13 मैगजीन, 22 मैगजीन की स्प्रिंग, 01 बैरल स्प्रिंग, 02 फरसे, 01 तलवार तथा एक चाकू बरामद किए।
👉5. आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही : इसके अतिरिक्त आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जिला रेवाड़ी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब की तस्करी करने व बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 128 अभियोग दर्ज करके 173 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे अवैध 891.5 बोतल अग्रेंजी शराब, 3025.25 बोतल देशी शराब, 387 बोतल बीयर, 29 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।
👉6- सट्टा खाईवाली व जुआ खेलने वालों पर सख्ती – जिला पुलिस ने सट्टा खाईवाली व जुआ खेलने वाले 183 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके खिलाफ 70 मामले दर्ज किये गये। इन आरोपियों के कब्जे से 7,09,470/- रुपये की नगदी बरामद की गई।
👉7- लाखों रुपए के गुमशुदा मोबाइल फोन ढूंढे -जिला पुलिस की साइबर सेल की टीम ने साइबर तकनीक के माध्यम से वर्ष 2025 में लाखों रुपए की कीमत के आमजन के 61 गुमशुदा मोबाईल फोन ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है।
👉8- गुमशुदा की तलाश :-रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष -2025 में जिला रेवाड़ी में लापता हुए 817 लोगो को तलाश कर उनके परिवारो से मिलाया, परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान। जिसमें 213 नाबालिग लडके/लडकी व 604 महिला/पुरुष शामलि है। इनमें कुछ मानसिक रूप से बीमार, गृह क्लेश के कारण, घर से बिना बताए और कुछ परिवार वालो के द्वार पढ़ाई के लिए डाटे गए बच्चे शामिल है।
👉9- ब्लाइंड मर्डर,ब्लाइंड डकैती, ब्लाइंड लूट तथा लूट के प्रयास की वारदातों का भांडाफोड/पर्दाफाश :-
जिला पुलिस ने इस वर्ष 5 ब्लाइंड मर्डर केस का त्वरित पर्दाफाश कर इनमें शामिल 10 आरोपी, 3 ब्लाइंड डकैती वारदातों का भांडाफोड कर इनमें शामिल 15 आरोपी तथा 7 ब्लाइंड लूट वारदातों का त्वरित पर्दाफाश कर इनमें शामिल 17 आरोपियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की। इसके अलावा लुट की योजना बनाने वाले 5 आरोपियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपियों से बड़ी मात्रा में वारदात में प्रयुक्त हथियार,नगदी व उपकरण आदि बरामद किए है ।
👉10- आपराधिक गैंग :-रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2025 में 4 आपराधिक गैंग के 11 आरोपी पकडे जिनसे 80 से अधिक मुकदमें सुलझाए गए। जिनमें गृह भेदन/ बेटरी चोरी/ वाहन चोरी/डकैती व अन्य मामले शामिल हैं।
रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2025 में करीब 1 करोड़ 50 लाख 92 हजार 678 रुपये की कीमत की चोरी हुई 100 बाइक, 13 स्कूटी, 03 ट्रक, 02 ट्रैक्टर, 03 ऑटो व 13 कार सहित अन्य वाहनो को बरामद कर वारदातों को अंजाम देने वाले 181 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।Breaking News
इसी प्रकार रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2025 में गृहभेदन एवं चोरी के अन्य मामलों में 314 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे करीब 69,65,813/- रुपये की कीमत के चोरी के सामान को बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिला रेवाड़ी की आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य कर्तव्य कानुन व्यवस्था बनाये रखने के साथ-2 आमजन व पिडितो को शीघ्र न्याय दिलवाना है। किसी भी व्यक्ति को किसी अपराध व अपराधियो के बारे मे पता लगने की सुरत मे तुरन्त डायल 112, सम्बन्धित थाना, चौकी, या कन्ट्रोल रुम को सुचित करके पुलिस का सहयोग करे।Breaking News
सुचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों को स्पष्ट एवं कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अपराधी, अपराध की राह छोड़ समाज की मुख्य धारा में लौटे अन्यथा रेवाड़ी पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे। जिला रेवाड़ी पुलिस विगत वर्षो की तरह भविष्य मे भी सेवा सुरक्षा एंव सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।Breaking News

















