Breaking News: धानक समाज रेवाड़ी ब्लाक की एक आवश्यक मीटिंग संतोष देवी धर्मशाला धारूहेड़ा में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राज सिंह चेयरमैन द्वारा की गई। मीटिंग का संचालन महासचिव दयाराम मोरवाल व बालयोगेश्वर लेक्चरर द्वारा किया गया। मीटिंग में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
मीटिंग में समिति के प्रधान वेदप्रकाश बनवाल, ओमप्रकाश डाबला,जेई विजयडाबला ,टीनू प्रधान,सुभाष सोलंकी,धर्मेंद्र कुमार प्रधान खोल ब्लॉक,गुलशन कुमार प्रधान डहीना ब्लॉक,सुधीर एडवोकेट प्रधान रेवाड़ी ग्रामीण,मुकेश कुमार प्रधान नाहर ब्लॉक,शिवचरण प्रधान बावल ब्लॉक,गजराज निनानिया,मास्टर जसवंत सिंह,राकेश सरपंच जयपाल सुरेंद्र मास्टर,राजेश डाबला,गुलशन बागड़ी,तुलसीराम,देवेंद्र खरेरा,ईश्वर बागड़ी,दयाराम इंदौरा,प्रताप खटक,लेखराम डाबला,शीशराम बागड़ी,किशनचंद इंदौरा,शिवचरण प्रधान बावल,टीनू प्रधान रेवाड़ी ब्लॉक,गजराज निनानिया,विजय डाबला,राजेश खनगवाल,राजेश डाबला,महावीर निनानिया,विजय सिंह इंदौरा डीएससी प्रधान ,रामकिशन सूबेदार,अजीत एडवोकेट,रवि बमनिया आदि ने अपने विचार रखे।
मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि समाज को नशे की बुराई से दूर रखने का प्रयास किया जाएगा तथा शिक्षा के प्रति समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर समाज के बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था जल्द की जाएगी।मृत्यु भोज को बंद करने के बारे में भी समाज को जागरूक किया गया तथा समाज के विभिन्न कार्यकर्मों में डीजे बजाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया ।
मीटिंग के बाद धानक समाज की धारूहेड़ा ब्लाक की कमेटी का गठन किया गया। जिसमे शीशराम ठेकेदार को प्रधान ,देवेंद्र खरेरा,सुरेंद्र कुमार तथा जयपाल ढाकिया को उप-प्रधान, सचिन इंदौरा को महासचिव,शमशेर सिंह को सह सचिव,राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष,सुरेंद्र तुर्कियावास को सहकोषाध्यक्ष,प्रेस सचिव रामबीर खनगवाल , ईश्वर बागड़ी को सहप्रेस सचिव,समन्वयक लेखराम डाबला को ,संरक्षक गुलशन कुमार बागड़ी व मास्टर जसवंत सिंह को,कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह,वजीर सिंह,जितेन्द्र कुमार,सुनील खनगवाल,विकास कुमार,हंसराज,सोमदत्त को बनाया गया । Breaking News
इस अवसर पर प्रकाश खनगवाल,संदीप सोलंकी,जसवंत सिंह,प्रेमप्रकाश मोरवाल,हंसराज,बाबूलाल खनगवाल,शेरसिंह,सुभाषचंद ,राजपाल सिंह, सुशीला देवी,डॉ योगिता बागड़ी,कविता,सरला देवी,धनपति,किरण देवी,संजय कुमार,राकेश सोलंकी,प्रभाती लाल बिहारीपुर,मनोहर लाल,अशोक कुमार मसीत,रमेश कुमार ,राजेश कुमार आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

















