ब्राह्मण युवा संगठन रेवाड़ी ने मनाई पुष्प होली मिलन समारोह

On: March 5, 2026 6:35 PM
Follow Us:
होली के पावन पर्व पर ब्राह्मण सभा एवं ब्राह्मण युवा संगठन जिला रेवाड़ी द्वारा जल रहित अबीर गुलाल के साथ पुष्प होली मिलन समारोह का आयोजन

रेवाड़ी: होली के पावन पर्व पर ब्राह्मण सभा एवं ब्राह्मण युवा संगठन जिला रेवाड़ी द्वारा जल रहित अबीर गुलाल के साथ पुष्प होली मिलन समारोह का आयोजन सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में सभा मुख्यालय ब्रह्मगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। सभा प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने मिलन समारोह में उपस्थित समाज के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के लोगों द्वारा मिलजुलकर होली मिलन समारोह मनाया।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने समाज के साथ जुड़कर रहने के लिए बेहतरीन प्रयास के साथ सुखद संदेश है ओर यह परंपरा ब्राह्मण सभा व युवा संगठन द्वारा समाज के लोगों के साथ मिलकर वर्षों से ब्रह्मगढ़ पर आयोजित की जा रही है। मिलन समारोह में अतिथि के रूप में भगवान परशुराम महासभा रेवाड़ी के प्रधान रमेश शर्मा ने कहा कि सभा द्वारा इस प्रकार का सुंदर आयोजन समाज के लिए जुड़ाव का प्रतीक है।

होली के पावन पर्व पर ब्राह्मण सभा एवं ब्राह्मण युवा संगठन जिला रेवाड़ी द्वारा जल रहित अबीर गुलाल के साथ पुष्प होली मिलन समारोह का आयोजन
होली के पावन पर्व पर ब्राह्मण सभा एवं ब्राह्मण युवा संगठन जिला रेवाड़ी द्वारा जल रहित अबीर गुलाल के साथ पुष्प होली मिलन समारोह का आयोजन

इसी प्रकार मिलजुलकर बड़े प्रेम ओर सौहार्द से मनाते रहना चाहिए। जिससे नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। समारोह में अन्य अतिथि सभा के संरक्षक एवं समाजसेवी गोपाल शर्मा ने कहा कि जैसे हम सभी होली धुलेंडी पर विभिन्न रंगों को एक दूसरे पर लगाते हैं उसी प्रकार अपना कर्तव्य मानकर समाज के लोगों के किसी भी कार्य को आगे बढ़कर करने में सहयोग करना चाहिए तथा सामाजिक आयोजन में युवाओं को आगे आकर कार्य करना चाहिए जिससे समाज के साथ साथ अन्य क्षेत्र में भी पहचान बन सकें।

समारोह में सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनुकूल शर्मा ने होली पर्व की बधाई देते हुए समाज के लोगों का सुन्दर आयोजन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश और समाज के किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उसका समाधान संगठित होकर करना चाहिए। समाज की एकजुटता और ताकत के साथ विश्वास के आगे सभी नतमस्तक हो जाते है हमारा समाज सर्वोपरि है ओर रहेगा।

बेहतरीन अंदाज में मंच संचालन राकेश वत्स ने किया: आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक ब्रह्मप्रकाश भारद्वाज ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि हमें हर परिस्थिति में प्रसन्न रहना चाहिए। मिलन समारोह में पंडित महेश पतसारिया के निर्देशन में जीतू पागल व हरिओम सैनी के संगीतमय गायन ,होली रसिया व भजनों पर सभी झूम झूम के खूब नाचे। मिलन समारोह में सभा के पदाधिकारियों सहित समाज के सदस्यों ने सभी अतिथियों का होली की पुष्प माला के साथ रंगीन टोपी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। समारोह का बेहतरीन अंदाज में मंच संचालन राकेश वत्स ने किया।

ये रहे मोजूद: मिलन समारोह में प्रेम कौशिक, ओमप्रकाश शर्मा, उपप्रधान दीपक मुदगिल, महासचिव जयकुमार कौशिक, भूपेन्द्र भारद्वाज, जीतेन्द्र तिवारी, सुरेश धामलावास,दिनेश गुरु जी, सतीश मस्तान,दिनेश मुदगिल, शिव कुमार शर्मा, डॉ.जितेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा,अनूप शर्मा,अरुणांशु भारद्वाज, सुभाष शर्मा, रामभगवान शर्मा,मनीष जोशी,आरपी मुदगिल एडवोकेट, सुशील स्वामी एडवोकेट, मधुसूदन शर्मा एडवोकेट,

सतीश मुदगिल,धीरज शर्मा, दिलीप शास्त्री, सुरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश शर्मा,महेश भारद्वाज, डॉ.श्याम बिहारी भारद्वाज, दीपक शर्मा, विनोद पारीक,बसंत भारद्वाज,उमेश भारद्वाज, निखिल भारद्वाज, शशांक गौतम,नीरज शर्मा,अजय अत्री, राकेश शर्मा, प्रवीण भारद्वाज सतीश गौड़, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हेमन्त , मुकेश सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग होली मिलन कार्यक्रम में शामिल रहे तथा होली उत्सव का आनंद उठाया। समापन पर सभा प्रधान गौतम ने सभी को होली की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now